Raj Bhavan संविधान पार्क का शिलान्यास: Rajasthan के राजभवन में संविधान पार्क का शिलान्यास, संविधान मूल्यों और आदर्शों को जीवंत करने की अनूठी पहल
राजस्थान के राजभवन में आज गणतंत्र दिवस पर संविधान पार्क का शिलान्यास किया गया। राज्यपाल कलराज मिश्र ने गणतंत्र दिवस पर संविधान पार्क एवं अन्य कार्यों के निर्माण का शिलान्यास किया।
जयपुर।
राजस्थान के राजभवन में आज गणतंत्र दिवस पर संविधान पार्क का शिलान्यास किया गया। राज्यपाल कलराज मिश्र ने गणतंत्र दिवस पर संविधान पार्क एवं अन्य कार्यों के निर्माण का शिलान्यास किया। इस अवसर पर राज्यपाल मिश्र के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी को आर्किटेक अनूप बरतरिया ने संविधान पार्क के प्रस्तावित स्वरूप के बारे में जानकारी दी।
जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए जा रहे संविधान पार्क में चरखा कातते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा विशेष आकर्षण के रूप में प्रदर्शित की जाएगी।

एक अन्य वीथी में महाराणा प्रताप और उनके घोड़े चेतक की मूर्ति प्रदर्शित की जाएगी। महात्मा गांधी और भारत गौरव स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमाएं भी कलाकारों द्वारा निर्मित कर यहां लगाई जाएगी।
भारतीय संविधान और उससे जुड़े ऎतिहासिक घटनाक्रम की याद दिलाने के लिए 45 शिल्प संविधान पार्क में प्रदर्शित किए जाएंगे। एक विशाल तिरंगा स्तंभ भी स्थापित किया जाएगा।

संविधान समिति के गठन, संविधान के निर्माण और इसे लागू किए जाने से सम्बन्धित महत्वपूर्ण ऎतिहासिक घटनाक्रम और संसद में इस सम्बन्ध में हुई कार्यवाही को भी चित्रों एवं मूर्ति शिल्प के जरिए संविधान पार्क में जीवंत किया जाएगा।
संविधान के 22 भागों के बारे में जानकारी भी यहां रोचक तरीके से प्रस्तुत की जाएगी। इस अवसर पर लोकायुक्त न्यायमूर्ति प्रताप कृष्ण लोहरा, सांसद रामचरण बोहरा, जयपुर नगर निगम ग्रेटर की महापौर शील धाबई, मुख्य सचिव निरंजन आर्य, पुलिस महानिदेशक एम.एल. लाठर, राज्यपाल के प्रमुख सचिव सुबीर कुमार, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव कुंजीलाल मीणा, राज्यपाल के प्रमुख विशेषाधिकारी गोविन्द राम जायसवाल, स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव जोगाराम, जेडीए आयुक्त गौरव गोयल सहित प्रशासनिक अधिकारी, राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Must Read: Chief Minister Ashok Gehlot कोरोना पॉजिटिव, सीएम की जनता से अपील सावधानी और वैक्सीनेशन आवश्यक
पढें लाइफ स्टाइल खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन