भारत: भारत-बांग्लादेश सीमा पर असम के मछुआरे की हत्या
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बुधवार रात को गुदली गांव में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के गश्ती दल ने पहचान की पुष्टि किए बिना 24 वर्षीय मनीरुज्जमां पर गोलियां चला दीं, जब वह मछली पकड़ने के लिए जाल बिछा रहा था। पुलिस ने मीडिया को बताया कि घायल मछुआरे ने घर ले जाते समय दम तोड़ दिया।

पुलिस जांच के लिए बीएसएफ कैंप गई, लेकिन बल ने फायरिंग से इनकार किया।
हत्या को लेकर सीमावर्ती इलाकों में तनाव व्याप्त है और तनाव को कम करने के लिए सीमावर्ती गांवों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। पुलिस ने दावा किया कि यह गलत पहचान का मामला हो सकता है, जब बीएसएफ के जवान ने मछुआरे पर तस्कर होने का संदेह करते हुए गोलियां चलाईं।
--आईएएनएस
एचके/एएनएम
Must Read: LAC पर हिंसक झड़पों का बहुत गहरा सार्वजनिक और राजनीतिक प्रभाव रहा: जयशंकर
पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन