विश्व: फाइजर का कोविड-19 वैक्सीन 5 साल से कम उम्र के बच्चों में 73 फीसदी प्रभावी रहा
6 महीने से 4 साल की उम्र के बच्चों के लिए 17 जून को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी थी।
6 महीने से 4 साल की उम्र के बच्चों के लिए 17 जून को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी थी।
स्टडी में भाग लेने वालों को फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन या प्लेसीबो की तीन डोज मिलीं।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने दो कंपनियों द्वारा घोषित परिणामों का हवाला देते हुए बताया कि पहले कोविड-19 संक्रमण में 6 महीने से 4 साल की उम्र के बच्चों में टीके की प्रभावकारिता 73.2 प्रतिशत थी।
बायोएनटेक के सीईओ और सह-संस्थापक उगुर साहिन ने कहा, हालांकि ये परिणाम इस बात की पुष्टि करते हैं कि हमारे कोविड-19 टीके की तीन 3-यूजी डोज छोटे बच्चों को उच्च स्तर की सुरक्षा प्रदान करती है, ऐसे समय में जब ओमिक्रॉन बीए.2 स्ट्रेन अत्यधिक प्रचलित है।
--आईएएनएस
पीके/एसजीके
Must Read: यूके ट्रेड यूनियन ने न्यूनतम वेतन को बढ़ाने की मांग की
पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन