यूक्रेन—रूस जंग का 32वां दिन: यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन की दिखी प्रतिक्रिया, बाइडेन ने कहा पुतिन जल्द सत्ता से होंगे बेदखल

रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले को एक माह से अधिक समय हो गया। यूक्रेन के कई शहरों पर रूस का कब्जा हो गया लेकिन इसके बावजूद यूक्रेन हार नहीं मान रहा। इधर, पोलैंड के दौरे पर गए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस को लेकर बड़ा बयान दे दिया।

यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन की दिखी प्रतिक्रिया, बाइडेन ने कहा पुतिन जल्द सत्ता से होंगे बेदखल


नई दिल्ली, एजेंसी। 
रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले को एक माह से अधिक समय हो गया। यूक्रेन के कई शहरों पर रूस का कब्जा हो गया लेकिन इसके बावजूद यूक्रेन हार नहीं मान रहा।
 इधर, पोलैंड के दौरे पर गए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस को लेकर बड़ा बयान दे दिया। 
बाइडेन ने कहा ​कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन जल्द ही सत्ता से बेदखल हो जाएंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि रूस ने स्वयं युद्ध का मार्ग चुना। अब यह युद्ध एक दिन या एक माह में खत्म होने वाला नहीं है।


अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान के बाद रूस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। 
रूस की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान के बाद कहा गया कि यह पुतिन को सत्ता में कब तक रहना है, यह बाइडेन तय नहीं करेंगे। 
यहां की जनता ने पुतिन का राष्ट्रपति बनाया है और बाइडेन के इस बयान से दोनों देशों के बीच संबंधों पर गहरा असर पड़ेगा।
 
रूस की ओर से प्रतिक्रिया देने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस की ओर से बाइडेन के बयान को लेकर सफाई दी 
गई। उन्होंने कहा कि बाइडेन के कहने का मतलब पुतिन को हटाने का आह्वान करना नहीं था।

इन सब के बीच अमेरिका ने यूक्रेन के लोगों की सुरक्षा के लिए 100 अरब डॉलर देने का ऐलान किया है। बाइडेन ने पोलैंड दौरे के दौरान ही यह घोषणा भी की।
पोलैंड में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन यूक्रेनी शरणार्थियों से मिलने भी पहुंचे। यूक्रेन से अमूमन 35 लाख लोग पलायन कर चुके है। वहीं दूसरी ओर एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रूस—यूक्रेन जंग के बीच ऐसे समाचार आ रहे है कि रूस में अब तक 7 जनरल स्तर के अधिकारी मारे जा चुके है। 
रूस ने खार्किंव शहर के होलोकास्ट मेमोरियल पर अटैक किया है। जबकि यह मेमोरियल नाजी हमले में मारे गए 15 हजार यहूदियों की याद में बनाया गया था। 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रूसी सैनिकों ने वोलिन शहर पर हमला कर दिया। यहां चार रॉकेट दागे गए। वहीं यूक्रेन का दावा किया जा रहा है कि रूसी सेना के हमले में 136 बच्चों की मौत हो चुकी है, 
जबकि लगभग 200 बच्चे घायल हो गए। रूस ने यूक्रेन के अब तक 70 से अधिक अस्पतालों तथा मेडिकल फैसिलिटी पर हमला कर दिया। 
इस युद्ध के चलते यूक्रेन के करीबन 35 लाख लोग अब तक शरणार्थी बन गए। रूस ने यूक्रेन के सभी शहरों के कम्युनिकेशन सेंटर को नष्ट कर दिया। 
जबकि रूस का दावा ​है कि इस जंग में उसके 1300 से अधिक सैनिकों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन जनरल रैंक के अधिकारी इसमें शामिल है। 

Must Read: हंगरी की राजधानी बुड़ा पोस्ट में चीनी यूनिवर्सिटी शुरू करने का जमकर विरोध, हजारों लोग सडक़ों पर

पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :