भारत: अब चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की भर्तियों पर उठे सवाल, कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत को घेरा

देहरादून, 22 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तराखंड में नियुक्तियों को लेकर गड़बड़ी के आरोप भाजपा सरकार के लिए मुसीबत बन गए हैं। पेपर लीक मामले के बाद कांग्रेस ने कई विभागों में हुई नियुक्तियों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। इसमें सबसे ज्यादा निशाना स्वास्थ्य

अब चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की भर्तियों पर उठे सवाल, कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत को घेरा
देहरादून, 22 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तराखंड में नियुक्तियों को लेकर गड़बड़ी के आरोप भाजपा सरकार के लिए मुसीबत बन गए हैं। पेपर लीक मामले के बाद कांग्रेस ने कई विभागों में हुई नियुक्तियों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। इसमें सबसे ज्यादा निशाना स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत पर साधा जा रहा है। इस बार स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के स्वास्थ्य विभाग में हुई नियुक्तियों पर गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। यही नहीं एक बार फिर धन सिंह रावत को इन गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार बताया गया है।

बेरोजगारों की नौकरियों को बाजार में बेचने वालों ने युवाओं के लिए बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में पेपर लीक मामले पर एक के बाद एक खुलासों ने यह साबित कर दिया है कि बेहद पारदर्शी मानी जाने वाली परीक्षाएं भी बाजारों में खुले गड़बड़ी का शिकार हो रही थीं। युवा जिन नौकरियों के लिए मेहनत कर रहे थे, कुछ लोग मुंह मांगे दामों पर उन्हीं नौकरियों को बेच रहे थे। चौंकाने वाली बात यह है कि पूर्व में हुई कई परीक्षाओं की भी जांच के आदेश दिए गए हैं। अब पिछली तमाम परीक्षाएं भी सवालों के घेरे में आ खड़ी हुई है। मामला इतना ही नहीं है सहकारिता जैसे विभागों में पहले ही नियुक्तियों पर सरकार खुद जांच बिठाकर सवाल खड़े कर चुकी है।

अभी ऐसे मामलों की जांच चल ही रही है कि कांग्रेस ने यह कहकर सनसनी मचा दी है कि चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड में भी नियुक्तियों में भारी गड़बड़ियां हो रही हैं। बड़ी बात यह है कि पिछले दिनों सहकारिता विभाग में नियुक्तियों की घेराबंदी कांग्रेस ने की थी। अब एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग में हुई नियुक्तियों पर सवाल खड़ा करके कांग्रेस मंत्री धन सिंह रावत की भूमिका पर सवाल खड़ा कर रही है।

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री मथुरा दत्त जोशी कहते हैं कि चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड में बड़ी मात्रा में गड़बड़ियां हो रही हैं। सरकार को रिटायर जज की अध्यक्षता में पिछले दिनों हुई बोर्ड द्वारा नियुक्तियों पर जांच करवानी चाहिए। पहले ही कांग्रेस के नेताओं का निशाना बने स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत एक बार फिर अपनी एक दूसरे विभाग में नियुक्ति पर कटघरे में दिखाई दे रहे हैं।

बड़ी बात यह है कि कांग्रेस ने अब स्वास्थ्य विभाग में हुई सैकड़ों की संख्या में नियुक्तियों पर जांच करवाने की चुनौती तक दे डाली है। इसमें सीधे तौर पर मंत्री धन सिंह रावत की संलिप्तता का भी आरोप लगा है।

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने भी कांग्रेस के इन आरोपों का दो टूक जवाब दिया है। धन सिंह रावत ने कहा कांग्रेस पिछले जितने सालों में सत्ता में रही है उन्होंने भ्रष्टाचार को आगे बढ़ाया है। इसलिए उन्हें हर नियुक्ति में भ्रष्टाचार दिखाई दे रहा है। धन सिंह रावत ने कहा स्वास्थ्य विभाग में हुई नियुक्तियां तय नियमों के तहत की गई हैं। इसमें कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।

--आईएएनएस

स्मिता/एएनएम

Must Read: ममता बनर्जी सरकार में शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी गिरफ्तार, अर्पिता मुखर्जी के घर से मिली 20 करोड़ की नकदी

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :