Ronaldo का नया रिकॉर्ड: इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो

विश्व के महान ​फुटबॉलर में से एक पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने नया रिकॉर्ड बनाया हैं। रोनाल्डो ने इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। रोनाल्डो से पहले ईरान के अली देई के नाम इंटरनेशनल मैचों में सर्वाधिक गोल करने का खिताब था।

इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो

नई दिल्ली, एजेंसी। 
विश्व के महान ​फुटबॉलर में से एक पुर्तगाल (Portugal) के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo)ने नया रिकॉर्ड बनाया हैं। रोनाल्डो ने इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। रोनाल्डो से पहले ईरान के अली देई के नाम इंटरनेशनल मैचों में सर्वाधिक गोल करने का खिताब था। देई 109 गोल के साथ इस खिताब पर कायम थे। अब रोनाल्डो ने 111 गोल कर देई का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसी के साथ यह खिताब भी इनके नाम हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ​वर्तमान में खेल रहे फुटबॉलर 100 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए। स्पोर्ट्स एजेंसियों के मुताबिक आयरलैंड(Ireland) के खिलाफ खेले गए वर्ल्डकप क्वॉलिफायर(world cup qualifiers) में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दोनों गोल हेड से किए और मैच में 88 मिनट तक आयरलैंड से पीछे रहने वाली पुर्तगाल टीम को जीत दिलाई थी। इस मैच के 45 वें मिनट में आयरलैंड के जॉन ईगन ने पहला गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। उसके मैच के 89 वें मिनट में रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए पहला गोल कर स्कोर 1-1 की बराबरी पर ला दिया था।

इसके बाद इंजरी टाइम में उन्होंने दूसरा गोल कर टीम को 2-1 से जीत दिलाई। 36 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो महीने पहले यूरो कप 2020 में सबसे अधिक गोल करने के अली देई के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। रोनाल्डो ने यूरो कप में ओवरऑल सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। इस मामले में रोनाल्डो ने फ्रांस के पूर्व फुटबॉलर माइकल प्लातिनी(Michael Platini) का रिकॉर्ड तोड़ा दिया था। प्लातिनी के 9 गोल हैं। रोनाल्डो ने 2004 यूरो कप में पुर्तगाल के लिए डेब्यू किया था। रोनाल्डो ने इसी टूर्नामेंट में अपना डेब्यू गोल भी दागा था। तब से लेकर अब तक वे 5 यूरो कप में 14 गोल कर चुके हैं। रोनाल्डो ने सबसे ज्यादा इंटनेशनल गोल वर्ल्डकप क्वॉलिफायर में किए हैं। रोनाल्डो ने 33 गोल किए हैं। उसके बाद यूरोपियन चैंपियनशिप(European Championship) के क्वॉलिफायर में 31 गोल उनके नाम हैं। इनके अलावा इंटरनेशनल फ्रेंडली में 19 गोल, वर्ल्डकप में 7, UFA नेशंस लीग में 5 और कॉन्फेडरेशन कप में रोनाल्डो के नाम 2 गोल हैं। अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी अभी आठवें नंबर पर हैं और रोनाल्डो से 35 गोल पीछे हैं। मेसी अब तक 151 मैचों में 76 गोल कर चुके हैं। भारत के सुनील छेत्री 74 गोल के साथ 12वें नंबर पर हैं।

Must Read: भारतीय पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने इंग्लैंड के गेंदबाज मोईन अली के शानदार प्रदर्शन पर सोशल मीडिया एप कू पर दी बधाई

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :