Jalore @ खोडेश्वर महादेव मंदिर: जालोर में हुई मुसलाधार बारिश से मौसम हुआ सुहाना, खोडेश्वर महादेव इलाके में बहने लगे झरने
जिले के जसवंतपुरा तहसील के खोडेश्वर महादेव के पहाड़ों में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद झरने बहना शुरू हो गए। शुक्रवार शाम को करीब एक घंटे तक तेज मुसलाधार बारिश हुई। इससे पहाड़ों से पूरे वेग के साथ झरने बहने लगे है। जिले भर से लोग खोडेश्वर महादेव के दर्शन करने पहुंच रहे है।
जालोर।
जिले के जसवंतपुरा तहसील के खोडेश्वर महादेव के पहाड़ों में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद झरने बहना शुरू हो गए। शुक्रवार शाम को करीब एक घंटे तक तेज मुसलाधार बारिश हुई। इससे पहाड़ों से पूरे वेग के साथ झरने बहने लगे है। जिले भर से लोग खोडेश्वर महादेव के दर्शन करने पहुंच रहे है। वहीं दूसरी ओर लोग झरने में नहाने का लुप्त उठा रहे है। सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ नजर आ रही है।

यू तो रोजाना खोडेश्वर महादेव मंदिर में लोग भोले नाथ के दर्शन करने पहुंचते है, लेकिन शनिवार, रविवार को ज्यादा संख्या में लोग पिकनिक मनाने पहुंच रहे है। शुक्रवार को बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया, इससे शुक्रवार शाम ही खोडेश्वर महादेव इलाके में लोगों की भीड़ नजर आई। लोग महादेव मंदिर में प्रसादी भी कर रहे है। साथ ही लोग पिकनिक मनाने के लिए मंदिर परिसर व आस-पास के क्षेत्र में गोठ का आयोजन भी कर रहे है।
Must Read: ब्रेकअप से दिल टूटे युवाओं को मोटीवेट करेगा महावीरसिंह बारड़ का यह गाना
पढें मनोरंजन खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन