पाली, बाड़मेर, जालोर, सिरोही जोन के सचिव: महावीर इंटरनेशनल की केंद्रीय कार्यकारिणी में विक्रम सिंह करणोत क्षेत्रीय सचिव मनोनीत

सेवा क्षेत्र की अग्रणी संस्था महावीर इंटरनेशनल के नवनिर्वाचित अन्तरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर शान्तिकुमार जैन ने संस्था की केंद्रीय कार्यकारिणी का गठन किया है। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जैन ने निवर्तमान जोन चेयरमेन विक्रमसिंह करणोत को क्षेत्रीय सचिव मनोनीत किया है।

महावीर इंटरनेशनल की केंद्रीय कार्यकारिणी में विक्रम सिंह करणोत क्षेत्रीय सचिव मनोनीत

जालोर। 
सेवा क्षेत्र की अग्रणी संस्था महावीर इंटरनेशनल के नवनिर्वाचित अन्तरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर शान्तिकुमार जैन ने संस्था की केंद्रीय कार्यकारिणी का गठन किया है। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जैन ने निवर्तमान जोन चेयरमेन विक्रमसिंह करणोत को क्षेत्रीय सचिव मनोनीत किया है। जैन ने बताया कि करनोत के संस्था में किये गए उल्लेखनीय योगदान व महत्वपूर्ण सेवा कार्यों को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। करणोत पूर्व में भी संस्था में गवर्निगं कौंन्सिल मेम्बर सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। 

 बाड़मेर-बालोतरा,जालोर-सिरोही एवं पाली जोन रहेंगे अधीन
अन्तरराष्ट्रीय अध्यक्ष जैन ने बताया कि नवनियुक्त रिजनल सचिव करणोत अन्तरराष्ट्रीय महासचिव एवं  उपाध्यक्ष के साथ मिलकर उनके दायें हाथ की तरह कार्य करते हुए संस्था को सेवा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने में सहयोग करेंगे। करणोत के अधीन  बाड़मेर-बालोतरा,जालोर-सिरोही एवं पाली जोन रहेंगे। नवनियुक्त रिजनल सचिव करणोत ने बताया कि संस्था के ध्येय वाक्य "सबकी सेवा सबको प्यार" एवं "जियो और जीने दो" की अवधारणा को मध्येनजर रखते हुए सभी वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में कार्य कर उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूगां।

Must Read: Jalore के जसवंतपुरा ब्लॉक के सरकारी कर्मचारियों ने नवीन पेंशन योजना का किया विरोध, सभा में एकजुटता की अपील, निकाला कैंडल मार्च

पढें जालोर खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :