टोक्यो ओलिंपिक : टोक्यो ओलिंपिक का आगाज कल से, 206 देशों के 11238 एथलीट बनेंगे भागीदार

विश्व के सबसे बड़े स्पोर्टिंग इवेंट टोक्यो ओलिंपिक की आधिकारिक शुरुआत शुक्रवार 23 जुलाई से हो जाएगी। टोक्यो ओलिंपिक में इस बार विश्वभर से 206 देशों के 11,238 एथलीट पदक के लिए जी जान लगाएंगे। इनमें टीन एजर से लेकर उम्र दराज खिलाड़ी भाग ले रहे है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि इसमें महज 12 साल की सबसे कम उम्र की एथलीट भी

टोक्यो ओलिंपिक का आगाज कल से, 206 देशों के 11238 एथलीट बनेंगे भागीदार

नई दिल्ली, एजेंसी। 
विश्व के सबसे बड़े स्पोर्टिंग इवेंट टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympics) की आधिकारिक शुरुआत शुक्रवार 23 जुलाई से हो जाएगी। टोक्यो ओलिंपिक में इस बार विश्वभर से 206 देशों के 11,238 एथलीट पदक के लिए जी जान लगाएंगे। इनमें टीन एजर से लेकर उम्र दराज खिलाड़ी भाग ले रहे है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि इसमें महज 12 साल की सबसे कम उम्र की एथलीट भी हिस्सा ले रही है तो सबसे अधिक उम्र दराज 66 साल की एक महिला घुड़सवारी में भाग लेगी। 
उम्र 66 साल, ओलिंपिक में 6वीं बार हिस्सा
ऑस्ट्रेलिया की घुड़सवार मैरी हाना (Australian equestrian Mary Hana)टोक्यो ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाली सबसे उम्रदराज एथलीट होंगी। छठी बार ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाली हाना 66 साल की हैं। टोक्यो ओलिंपिक में उतरते ही वे ओलिंपिक इतिहास की दूसरी सबसे उम्रदराज महिला एथलीट बन जाएंगी। अब तक की सबसे उम्रदराज महिला एथलीट होने का रिकॉर्ड ब्रिटेन की पूर्व घुड़सवार लॉर्ना जॉन्सटन के नाम है। 1972 ओलिंपिक में उन्होंने 70 साल की उम्र में हिस्सा लिया था। मैरी हाना महज 4 साल की उम्र से ही घुड़सवारी कर रही है। उन्होंने पिता के फार्म से घुड़सवारी की शुरुआत की थी। ओलिंपिक में वे अब तक कोई मेडल नहीं जीत पाई हैं। वे 2016 रियो ओलिंपिक में नौवें स्थान पर रहने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थीं। 

 12 साल की जाजा टेनिस में करेगी देश का प्रतिनिधित्व
टोक्यो ओलिंपिक में सबसे युवा एथलीट होने का रिकॉर्ड सीरिया की हेंड जाजा (Syria's Hand Jaza) बनाएंगी। वे 12 साल की हैं। जाजा टेबल टेनिस में अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। वे ओलिंपिक में टेबल टेनिस में हिस्सा लेने वाली अपने देश की पहली खिलाड़ी भी बनेंगी। हेंड जाजा ने लेबनान की 42 साल की खिलाड़ी मारियाना सहाकिया को हराकर ओलिंपिक का टिकट हासिल किया। जाजा 5 साल की उम्र से टेबल टेनिस खेल रही हैं। जब वे 6 साल की थीं तब वल्र्ड होप्स वीक एंड चैलेंज इवेंट (World Hopes Week and Challenge Event) में हिस्सा लिया था। स्वीडन के पूर्व शूटर ऑस्कर स्वान ओलिंपिक गेम्स (Former Swedish shooter Oscar Swann Olympic Games) में हिस्सा लेने वाले अब तक के सबसे उम्रदराज एथलीट हैं। ऑस्कर ने 1920 ओलिंपिक में 72 साल, 280 दिन की उम्र में हिस्सा लिया था। तब उन्होंने सिल्वर मेडल भी जीता था। वहीं, सबसे युवा एथलीट होने का रिकॉर्ड ग्रीस के दिमित्रियोस लॉन्ड्रास (Dimitrios Laundras)के नाम है। उन्होंने 1896 में एथेंस में हुए पहले ओलिंपिक गेम्स में 10 साल 218 दिन की उम्र में जिम्नास्टिक्स इवेंट में हिस्सा लिया था। वे ओलिंपिक इतिहास के सबसे युवा पार्टिसिपेंट होने के साथ-साथ सबसे युवा मेडलिस्ट भी हैं।

Must Read: इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :