टेनिस के सुपर स्टार राफेल ने रचा इतिहास: टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन का फाइनल जीत कर बनाया रिकॉर्ड, ग्रैंड स्लैम के 145 साल इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब नडाल के पास
टेनिस के सुपर स्टार राफेल नडाल ने इतिहास रच दिया। 35 साल के स्पेनिश खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जीत हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया है।
नई दिल्ली, एजेंसी।
टेनिस के सुपर स्टार राफेल नडाल ने इतिहास रच दिया। 35 साल के स्पेनिश खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जीत हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया है।
नडाल ने रूसी स्टार डेनिल मेदवेदेव को पांच सेट तक चले मुकाबले में 2-6, 6-7, 6-4, 6-4, 7-5 से हरा दिया।
राफेल नडाल के करियर का यह दूसरा ऑस्ट्रेलियन ओपन और कुल 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब है।
ऑस्ट्रेलियन ओपन का फाइनल मुकाबला 5 घंटे और 24 मिनट तक चला।

इसी के साथ ग्रैंड स्लैम के 145 साल के इतिहास में राफेल नडाल ने सबसे ज्यादा मेंस सिंगल्स खिताब जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी बन गए।
स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और सर्बिया के नोवाक जोकोविच को पीछे छोड़ दिया।
फेडरर और सर्बिया के पास 20—20 ग्रैंड स्लैम टाइटल हैं। 2009 के बाद नडाल ने दूसरी ओर इस खिताब पर कब्जा जमाया है। 2009 में रोजर फेडरर को फाइलन में हराकर खिताब जीता था।
इसके बाद नडाल को चार बार इस टूर्नामेंट में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 13 साल के इंतजार के बाद राफेल नडाल फिर से ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने में सफल रहे।

ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल का पहला सेट मेदवेदेव के नाम रहा। इसमें 6—2 से नडाल हार गए।
इसके बाद नडाल ने खेल में बढ़त बनानी चाहिए। इन दोनों के बीच दूसरा सेट रोमांचक रहा। इसके बाद ये सेट भी मेदवेदेव ने जीत लिया। पहले दोनों सेटों में हार के बाद राफेल ने तीसरे सेट से वापसी की। तीसरा और चौथा सेट नडाल ने 6-4 से अपने नाम किया।
इसके बाद आखिरी फाइनल सेट भी मेदवेदेव ने हार नहीं मानी और नडाल के खिलाफ कड़ा संघर्ष किया।
इसमें राफेल नडाल ने 7—5 से सेट जीतकर करियर का 21वां ग्रैंड स्लैम जीत लिया।
Must Read: फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में क्रेजसिकोवा ने मारिया सक्कारी को हराकर फाइनल में बनाई जगह
पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन