सिंगर श्रेया ने शेयर किया बेबी बंप: श्रेया घोषाल ने बेबी बंप के साथ ऐलान किया नाम श्रेयादित्य

सोशल मीडिया पर न्यूज शेयर करने का चलन आज कल बढता जा रहा है। फिर बात अगर पॉपुलर लोगों की हो तो ऐसा माना जाता है कि यह क्रेज और बढ जाता है। सिंगर श्रेया घोषाल ने अपना बेबी बंप सोशल मीडिया पर शेयर किया। श्रेया और पति शिलादित्य ने इसका नाम तक बेबी श्रेयादित्य रख दिया।

श्रेया घोषाल ने बेबी बंप के साथ ऐलान किया नाम श्रेयादित्य

मुंबई। 
बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर श्रेया घोषाल ने सोशल मीडिया के मार्फत अपने आने वाले बेबी की सूचना दी। शादी के 6 साल बाद मां बनने जा रही श्रेया ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ फोटो साझा किया। इस बेबी बंप के साथ ही श्रेया घोषाल ने अपने आने वाले बच्चे का नाम भी एडवांस में ऐलान कर दिया। 36 साल की श्रेया ने अपना और पति शिलादित्य के नाम को मिलाकर बच्चे का नाम बनाया है। श्रेया ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि "बेबी श्रेयादित्य रास्ते में है। शिलादित्य और मैं आपके साथ यह खबर साझा करते हुए बेहद खुश हैं। आप सबके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। क्योंकि हम जिंदगी के इस नए चैप्टर के लिए तैयार हैं।" सोशल मीडिया यूजर्स श्रेया को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

2015 को की थी गुपचुप शादी
श्रेया घोषाल ने 6 साल पहले 5 फरवरी 2015 को लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी की थी। यह सेरेमनी पूरी तरह प्राइवेट अफेयर थी, जिसमें दोनों के फैमिली मेंबर्स और चुनिंदा दोस्त ही शामिल हुए थे। श्रेया ने इसकी जानकारी 6 फरवरी को अपने फैन्स को दी थी। उन्होंने शादी की एक फोटो शेयर करते हुए फेसबुक पर लिखा था, "कल रात अपनी फैमिली और फ्रेंड्स की मौजूदगी में मैंने अपने प्यार शिलादित्य से शादी कर ली है, नए जीवन के रोमांच को लेकर एक्साइटेड हूं।"

फिल्म देवदास से करियर की शुरूआत

श्रेया घोषाल का जन्म बंगाली परिवार में हुआ। वे राजस्थान, कोटा के पास एक छोटे-से कस्बे रावतभाटा में पली-बढ़ीं। उनके पिता भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र में नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र इंजीनियर के रूप में भारतीय नाभिकीय ऊर्जा निगम के लिए काम करते हैं, जबकि उनकी मां साहित्य की स्नातकोत्तर छात्रा हैं। चार साल की उम्र से घोषाल ने हारमोनियम पर अपनी मां के साथ संगत किया। उनके माता-पिता ने उन्हें कोटा में महेशचंद्र शर्मा के पास हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की विधिवत् शिक्षा प्राप्त की है। श्रेया ने सा रे गा मा पा में दूसरी बार भाग लिया। यहां फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली ने मुख्य महिला किरदार पारो की आवाज के लिए मौका देने का प्रस्ताव रखा। फिल्म में श्रेया ने इस्माइल दरबार के संगीत निर्देशन में पांच गाने भी गाए थे। दुनिया भर के फिल्मी दर्शकों ने एश्वर्या राय पर फिल्माया गया, घोषाल का गाना सुना और वह बहुत ही जल्द पार्श्व गायिक बन गई। इस गीत ने उन्हें उस साल का सर्वश्रेष्ठ गायिका का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार दिलाया।
उन्होंने उत्तर और दक्षिण फिल्म उद्योगों के लिए बहुत सारे पुरस्कार जीते हैं। भूल-भुलैया के ‘मेरे ढोलना’ गीत के लिए भी उन्हें बहुत वाहवाही मिली। देवदास के अलावा, जिस्म, साया, इंतेहां, आउट ऑफ कंट्रोल, खाकी, धूम, कुछ कहा आपने, अरमान, देश देवी सहित कई फिल्मों में उन्होंने गाने गाए। 

Must Read: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पर ईडी का शिकंजा, चार्जशीट में किए कई खुलासे

पढें मनोरंजन खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :