दस दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म: विवाहिता को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में तांत्रिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को बेंगलुरु से किया गिरफ्तार, बताया जा रहा है दस दिन तक महिला के साथ बलात्कार करता रहा आरोपी तांत्रिक

विवाहिता को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में तांत्रिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालोर | जालोर जिले के आहोर थाना पुलिस ने विवाहिता को बंधक बनाकर दुष्कर्म के प्रकरण में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें आहोर पुलिस थाना में एक विवाहिता ने 7 जनवरी को दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। जिस पर आहोर पुलिस ने एसपी श्यामसिंह के निर्देशन में थानाधिकारी घेवरसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम  ने दुष्कर्म आरोपी तांत्रिक भंवराराम कलबी निवासी सराणा  को बैंगलोर से गिरफ्तार किया है। वही आरोपी से पुलिस की लगातार पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी तांत्रिक प्रक्रिया करता है जो पीड़िता को भी समस्या निवारण हेतु आरोपी ने तरल पदार्थ पिलाया और पीड़िता का अपहरण कर बैंगलोर ले गया। जहा दस दिनों तक पीड़िता को बंधक बनाए रखा व तांत्रिक आरोपी ने तरल पदार्थ पिलाकर दस दिन तक पीड़िता से दुष्कर्म किया।
वहीं इस मामले को लेकर पीड़िता ने आहोर पुलिस थाने में को मामला दर्ज करवाया था जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को  बेंगलुरु से  गिरफ्तार कर लिया है।वही आरोपी से पुलिस पूछताछ कर अनुसंधान किया जा रहा है।

Must Read: जालोर में फर्म रजिस्ट्रेशन री ओपन करने के एवज में मांगी 1 लाख की रिश्वत, सेंट्रल GST अधीक्षक मीना और दलाल गिरफ्तार

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :