सिरोही : राजपूत समाज ने सम्मेलन से भरी एकजुटता की हुंकार

- आरासना अंबाजी मंदिर परिसर में जिला स्तरीय राजपूत समाज नववर्ष स्नेहमिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन . - समारोह में राजपूत समाज की सौ से अधिक प्रतिभाओं को प्रमाण पत्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर नवाजा

राजपूत समाज ने सम्मेलन से भरी एकजुटता की हुंकार

सिरोही । समीपवर्ती आरासना अंबाजी मंदिर परिसर में रविवार को जिला स्तरीय राजपूत समाज नववर्ष स्नेहमिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें समाजबंधुओं ने एकता की बात पर हुंकार भरी| समारोह में मुख्य रूप से शिक्षा, राजकीय सेवा, आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्र में समाज कैसे आगे बढ़े| इस पर समाजबंधुओं ने मिलकर मंथन कर आगे बढ़ने के बारे में बताया| साथ ही समारोह में सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम एवं नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाने संबधी भी विचार विमर्श किया गया| समारोह में अजारी के रेवानाथ महाराज का सान्निध्य रहा| जबकि, पाड़ीव ठाकुर समीरवीरसिंह का मुख्य आतिथ्य रहा|

समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता विरेंद्रसिंह चौहान ने कहा कि हमारे समाज की जो जड़ है उनको जब तक मजबूत नहीं करेंगे| आने वाले पीढ़ी को आगे बढ़ाना होगा| समाज के साथ भावी पीढ़ी को भी समय देना चाहिए| इस पीढ़ी ने देश को बहुत कुछ दिया है| समारोह के संयोजक गोपसिंह देवड़ा ने कहा कि जो कॅरियर है वो पिछड़ता जा रहा है| क्योंकि अपने भेदभाव बढ़ते जा रहे हैं| कोई भेदभाव नही है| सभी राजपूत एक मंच पर एक है| समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व जिला प्रमुख चंदन सिंह देवड़ा ने सामाजिक एकता पर बल दिया| वहीं भाजपा नेता दलिप सिंह माडानी ने राजनीतिक क्षेत्र में भी एकजुट होकर आगे बढ़ने पर जोर दिया।

समाज के छात्रावास के लिए 2 कमरों की घोषणा :

समारोह में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष गणपत सिंह राठौड ने समाज की प्रगति पर विचार रखते हुए छात्रावास निर्माण के लिए एक कमरा निर्माण करने की घोषणा की| जिसका सभी ने अभिनंदन कर सम्मान किया । इसी प्रकार वरिष्ठ खनन अभियंता दीवान सिंह देवड़ा ने भी छात्रावास हेतु एक कमरा निर्माण करने की घोषणा की। समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह चौहान, क्षत्रिय शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष ठाकुर समरवीर सिंह पाडीव, शिक्षक एवं कर्मचारी नेता डॉक्टर उदय सिंह डिगार, डॉक्टर शक्ति सिंह देवड़ा ,भाजपा के नेता नरपत सिंह राणावत, सुजान सिंह बड़वज, नारायण सिंह देलदर ,मांगू सिंह बावली, कैप्टन रतन सिंह, हनवंत सिंह आमथला, कुलदीप सिंह पालड़ी आदि ने भी विचार रखे। मंच संचालन सुरेंद्र सिंह देवड़ा ने किया ,वहीं प्रधानाचार्य भगवत सिंह देवड़ा , बलवंत सिंह विरोली, दशरथ सिंह देवड़ा, बाग सिंह राणावत, प्रताप सिंह पिंडवाड़ा, जबर सिंह डिगर, मंगल सिंह सिलवानी ,ईश्वर सिंह जूना सांनवारा, रामसिंह परलाइ, ईश्वर सिंह कीवर्ली गणपत सिंह रिछडी, हनुमत सिंह तेलपुर, चतर सिंह राणावत, राजन सिंह, दलपत सिंह विरोली समेत दर्जनों वक्ताओं ने विचार रखे। 

गलत संगत से कैरियर की राह से भटक रहे युवा: डिप्टी जेठूसिंह करणोत

पिंडवाड़ा डिप्टी जेठूसिंह करणोत ने कहा कि क्षत्रिय समाज अपने आप इतना सुदृढ़ है कि किसी की मदद की आवश्यकता नहीं है| ऐसा मैंने अनुभव किया है| कई युवा शुरू में 90 प्रतिशत लाते हैं वे होशियार भी होते हैं, लेकिन अंतिम समय पर गलत संगति के कारण कॅरियर की राह भटक जाते हैं| बस जरूरत है एक साल कठिन मेहनत करने की| इसके बाद देखिए सफलता आपके कदम छूमेगी|

इन पर मंथन, नशामुक्ति के लिए अभियान :

इस समारोह में शिक्षा, राजकीय सेवा, आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक आदि क्षेत्र में प्रगति के पथ पर आगे बढ़कर सफलता अर्जित करने पर चर्चा हुई, साथ ही सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम एवं नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाने संबंधी भी विचार विमर्श हुआ। समारोह में भारी तादाद में समाज के लोगों की उपस्थिति रही।

समारोह में सौ से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान

आरासना अंबाजी मंदिर परिसर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में राजपूत समाज की सौ से अधिक प्रतिभाओं को प्रमाण पत्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर नवाजा गया| समारोह में शिक्षा, खेलकूद, राजकीय सेवा, सामाजिक कार्यों, भामाशाह आदि विविध क्षेत्र में से करीब एक सौ से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया । उन्हें प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह आदि देकर सम्मान से नवाजा गया।

Must Read: ओमप्रकाश टाइगर की हकीकत : यह चौथा मामला जिसमें मारपीट से मौत, फिर भी अफसर मेहरबान क्यों है

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :