बजट 2023: सिरोही की जनता की ओर से विधायक संयम लोढ़ा ने जताया मुख्यमंत्री गहलोत का आभार

सिरोही की जनता की ओर से विधायक संयम लोढ़ा ने जताया मुख्यमंत्री गहलोत का आभार
विधानसभा में संयम लोढ़ा

Sirohi | विधायक संयम लोढा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पेश किए गए बजट मुख्यमंत्री की दूरगामी दूरदृष्टि संवेदनशीलता का परिचय बताया।

किसानों को दो हजार यूनिट बिजली फ्री, कोरोना में अनाथ बच्चों को सरकारी नौकरी, 30,000 सफाई कर्मचारियों की भर्ती, चिरंजीवी बीमा 25 लाख, दुर्घटना बीमा राशि 10 लाख, जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त राशन उज्जवला योजना में 500 रूपये, सिलेंडर सभी पेंशन राशि एक हजार्ज़ पालनहार राशि 1500 रुपए, गांव गांव शहर शहर में सड़कों का जाल, 1000 नए महात्मा गांधी स्कूल, चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व घोषणा, आमजन को 100 यूनिट बिजली फ्री, अनेकों योजना व घोषणाओं से पूरे प्रदेश की जनता में हर्ष की लहर। प्रदेश की गहलोत सरकार द्वारा पेश किया गया बजट हर वर्ग, युवा, महिला, किसान, बुजुर्ग को समर्पित है।

सिरोही। विधायक संयम लोढा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट 2023 में
सिरोही में विभिन्न विकास कार्यो की सौगाते दी है।

  • कैलाशनगर में कॉलेज
  • पॉलीटैक्नीक महाविद्यालय सिरोही में सहशिक्षा नोन इंजीनयरिंग शाखा
  • आईटीआई सिरोही में माइंनिंग ट्रेड चालू होगा
  • सिरोही में वैद्विक संस्कृति को प्रोत्साहन देने के लिए वैध विद्यालय
  • सारणेश्वरजी धाम में औद्योगिक ढांचा सुदृढीकरण के विकास कार्य
  • बरलूट वराडा सियाणा सडक को चौडा करना
  • पाडीव व काकेन्द्रा में पुल का निर्माण
  • पडीव-कालंद्री में 13 किमी सुदृढ़ीकरण
  • सनपुर में 33केवी जीएसएस
  • सिरोही विधानक्षेत्र में 10 करोड की मिसिंग लिंक सडक
  • सिरोही नगर परिषद में 45 किमी सडक
  • जावाल-शिवगंज नगरपालिका में 20 किमी सडक
  • पालडीएम पशु चिकित्सालय प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत
  • सिरोही में एसीजेएम कोर्ट
  • सिरोही में अंजीर का सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित
  • सिरोही जिले में मिनी फूड पार्क

सभी सौगात देने के लिये मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया।

Must Read: किसान मोर्चा का आरोप- गोवंश के उपचार में सरकार कर रही है लापरवाही

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :