संयम लोढ़ा का जताया आभार : सिरोही व शिवगंज ब्लॉक में कांग्रेस मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां

- नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों ने विधायक संयम लोढ़ा का जताया आभार 

सिरोही व शिवगंज ब्लॉक में कांग्रेस मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां
congress logo

सिरोही/शिवगंज | प्रदेश कांग्रेस  में संग़ठनात्मक नियुक्तियों के चलते  प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने सिरोही एवं शिवगंज ब्लॉक में मंडल अध्यक्षो की नियुक्तियां कर दी है। 

प्रदेश कार्यालय से जारी मंडल अध्यक्षो की सूची के अनुसार शिवगंज ब्लॉक के बड़गांव में नरपतसिंह, पालडी एम में पन्नाराम हीरागर, कैलाशनगर में तेजाराम मीणा, पोसालिया में नारायण रावल, अरठवाड़ा में पूरण सिंह को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इसी प्रकार सिरोही ब्लॉक के पाडीव में कुलदीप रावल, सिलदर में खेताराम माली, कालन्द्री में प्रताप सिंह नून, बरलूट में प्रताप मेघवाल, कृष्णगंज में गणपत सिंह, जावाल में शैतान सिंह को मंडल अध्यक्ष नियुक्त कर शीघ्र मंडल कार्यकारिणी घोषित कर पार्टी व संग़ठन के हित मे कार्य करने के निर्देश दिए है।

सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षो ने इस नियुक्ति के लिए प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा सहित मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढ़ा का आभार जताया है।

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी में सिरोही व शिवगंज ब्लॉक में संग़ठनात्मक पदों पर नियुक्तियों की लगातार मांग की जा रही थी। विधायक लोढा के प्रयासों के चलते हुई इन नियुक्तियों से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

Must Read: मोटर वाहन उप निरीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2021 का परीक्षा परिणाम घोषित, 197 पदों के लिए 601 अभ्यर्थी को किया पास

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :