Sirohi: समाज उत्थान में युवाओं की भागीदारी जरूरी-विजय रावल 

रावल समाज के चिराग की नियुक्ति पर स्वागत-सत्कार  रावल ब्राह्मण युवा सेवा संस्थान का सम्मान समारोह कार्यक्रम 

समाज उत्थान में युवाओं की भागीदारी जरूरी-विजय रावल 
सिरोही। रावल ब्राह्मण युवा सेवा संस्थान की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में भाजपा के नव निर्वाचित सिरोही मंडल अध्यक्ष चिराग रावल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
स्वागत कार्यक्रम शहर की एक होटल में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में युवाओं ने प्रेरणादायी वक्तव्य देकर समाज हित में काम करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ज्योतिषाचार्य अशोक पंडित का सानिध्य रहा।
रावल ब्राह्मण युवा सेवा संस्थान अध्यक्ष हितेश रावल मांकरोड़ा ने कार्यक्रम का आगाज करते हुए नवनियुक्त भाजपा मण्डल अध्यक्ष चिराग रावल का साफा-माल्यार्पण कर स्वागत-सत्कार किया गया। उन्होंने सभी युवाओं को संस्था से जुड़कर समाजहित में कार्य करने का आव्हान किया। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

संस्थान संरक्षक विजय रावल ने सम्बोधित करते हुए कहां किसी भी समाज के उत्थान में युवाओं की भागीदारी निहित होती हैं। नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष चिराग रावल ब्राह्मण युवा सेवा संस्थान के संस्थापक सदस्य हैं।समाज के युवाओं का राजनितिक पार्टियों में अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर होना समाज के लिए गर्व की बात हैं साथ ही समाजबंधु पर विश्वास जताने के लिए पार्टी नेतृत्व का भी आभार।
उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण समेत सामाजिक जागरूकता जरूरी हैं।इसके लिए युवा शक्ति को मुख्य कार्यकारिणी का समर्थन जरूरी हैं।
अंत में नवनियुक्त अध्यक्ष चिराग रावल ने युवाओं को हर संभव सहयोग का वादा किया और समाजहित और राष्ट्रहित में हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

Must Read: कांग्रेस नेता दिग्विजय, सरजेवाला और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर पॉजिटिव, चुनाव प्रचार थमने के बाद सीएम गहलोत ने कहा कोरोना फैलाने में राजनेता भी दोषी

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :