नई दिल्ली संसद रत्न अवार्ड 2022: श्रम, वस्त्र एवं कौशल विकास संबंधी संसदीय स्थायी समिति को मिला ‘संसद रत्न अवार्ड 2022', सांसद नीरज डांगी ने ग्रहण किया अवार्ड
प्राईम पॉइंट फाउन्डेशन नई दिल्ली की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में संसद रत्न अवार्ड 2022 श्रम, वस्त्र एवं कौशल विकास संबंधी संसदीय स्थायी समिति को दिया गया। समिति के प्रतिनिधि के रूप में यह प्रतिष्ठित अवार्ड समिति के सदस्य एवं राज्यसभा सांसद नीरज डाँगी द्वारा ग्रहण किया गया।
जयपुर।
प्राईम पॉइंट फाउन्डेशन नई दिल्ली की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में संसद रत्न अवार्ड 2022 श्रम, वस्त्र एवं कौशल विकास संबंधी संसदीय स्थायी समिति को दिया गया।
समिति के प्रतिनिधि के रूप में यह प्रतिष्ठित अवार्ड समिति के सदस्य एवं राज्यसभा सांसद नीरज डाँगी द्वारा ग्रहण किया गया।
नई दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में प्राईम पॉइंट फाउन्डेशन द्वारा आयोजित उक्त समारोह की शुरूआत फाउन्डेशन की ट्रस्टी सचिव प्रियदर्शिनी राहुल द्वारा स्वागत भाषण से की गई।

फाउन्डर चेयरमेन प्राईम पॉइंट श्रीनिवासन द्वारा फाउन्डेशन का संक्षित परिचय प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर अन्य श्रेणीयों एवं संसदीय स्थायी समितियों में राज्यसभा एवं लोकसभा सदस्यों को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य चुनाव आयुक्त-भारत सुशील चन्द्र एवं अध्यक्षता संसदीय कार्य मंत्री व संसद रत्न अवार्ड कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन राम मेघवाल द्वारा की गई।
Must Read: Prime Minister of India Narendra Modi को भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से किया गया सम्मानित
पढें दिल्ली खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन