Rajasthan @ गहलोत सरकार नए जिला प्रभारी: Rajasthan Legislative Assembly के उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी को बनाया सिरोही जिला प्रभारी मंत्री, अर्जुन सिंह बामनिया को जालोर प्रभार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस रैली को सफल बनाने के लिए शुक्रवार देर रात मंत्रियों को जिले का प्रभार दे दिया। मंत्री शनिवार से ही अपने प्रभार वाले जिले का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गृह जिला जोधपुर का प्रभारी मंत्री सुभाष गर्ग को बनाया है।

Rajasthan Legislative Assembly के उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी को बनाया सिरोही जिला प्रभारी मंत्री, अर्जुन सिंह बामनिया को जालोर प्रभार

जयपुर। District in-charge ministers announced

राजस्थान की राजनीति में इन दिनों भाजपा—कांग्रेस पार्टी दोनों पूर्ण रूप से सक्रिय नजर आ रही हैं। एक ओर केंद्रीय गृह मंत्री का दौरा तो दूसरी ओर कांग्रेस की रैली दोनों की पा​र्टी तैयारी में जुटी हुई है। इन सब के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस रैली को सफल बनाने के लिए शुक्रवार देर रात मंत्रियों को जिले का प्रभार दे दिया। मंत्री शनिवार से ही अपने प्रभार वाले जिले का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गृह जिला जोधपुर का प्रभारी मंत्री सुभाष गर्ग को बनाया है। वहीं राजधानी जयपुर शांति धारीवाल प्रभारी मंत्री बनाया।
प्रदेश के सिरोही जिले में इस बार उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी को तो जालोर में अर्जुन सिंह बामनिया को प्रभार दिया गया। इनके अलावा महेंद्रजीत सिंह मालवीय को अजमेर, विश्वेंद्र सिंह को दौसा, रमेश मीणा को भरतपुर, रामलाल जाट को उदयपुर और गोविंद राम मेघवाल को गंगानगर का प्रभार दिया। इन सबके अलावा भंवर सिंह भाटी को डूंगरपुर और बांसवाड़ा, अशोक चांदना को करौली और धौलपुर, गोविंद राम मेघवाल को गंगानगर और हनुमानगढ़ का प्रभारी मंत्री बनाया है। 
मंत्रियों के जिला प्रभारी की सूची देखें:—

Must Read: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट महिला सशक्तिकरण और गरीब कल्याण के साथ किसान, युवा सहित सभी वर्गों के उत्थान का सर्व स्पर्शी बजट किया पेश - सीपी जोशी

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :