G-20 Summit 2023: भारत करेगा 2023 में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी, हो सकती हैं 200 से ज्यादा बैठकें

भारत 1 दिसंबर, 2022 से 30 नवंबर, 2023 तक एक वर्ष के लिए जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। इसके लिए इसी साल दिसंबर से बैठकों का दौर भी शुरू हो जाएगा।

भारत करेगा 2023 में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी, हो सकती हैं 200 से ज्यादा बैठकें

नई दिल्ली | भारत को अगले साल दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं के शिखर सम्मेलन यानि जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने का गौरव प्राप्त हुआ है। केंद्रीय विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में घोषणा करते हुए कहा जानकारी दी कि भारत अपनी अध्यक्षता में 9 और 10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

200 से ज्यादा बैठकों की मेजबानी कर सकता है भारत
जानकारी के मुताबिक, भारत 1 दिसंबर, 2022 से 30 नवंबर, 2023 तक एक वर्ष के लिए जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। इसके लिए इसी साल दिसंबर से बैठकों का दौर भी शुरू हो जाएगा। माना जा रहा है कि, भारत करीब 200 से ज्यादा बैठकों की मेजबानी कर सकता है।

ये भी पढ़ें:- दो हत्याओं के जुर्म में हुई थी जेल: पाकिस्तानी जेल से फरार होकर भारत में फरारी काटने आया दो हत्याओं का आरोपी, बोला- यहां रहने आया हूं

भारत, इंडोनेशिया और ब्राजील बनाएंगे ‘ट्रोइका’
मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, जी-20 प्रेसिडेंसी के रूप में भारत, बांग्लादेश, नाइजीरिया, ओमान, मिस्र, मॉरीशस, नीदरलैंड, सिंगापुर, यूएई, और स्पेन को अतिथि देशों के रूप में आमंत्रित करेगा। मंत्रालय ने कहा कि हमारी अध्यक्षता के दौरान भारत, इंडोनेशिया और ब्राजील ट्रोइका बनाएंगे। यह पहली बार होगा जब ट्रोइका में तीन विकासशील देश और उभरती अर्थव्यवस्थाएं शामिल होंगी।

ये भी पढ़ें:- दुकानदार ने खेला गंदा खेल: भूत-प्रेत की बाधा बताकर सास-बहू से रेप, बच्चे की मौत का दिखाया भय और...

जी-20 में ये देश हैं शामिल
जी-20 दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर-सरकारी मंच है। इसमें 20 देश शामिल हैं, जिनमें चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूके और यूएस और यूरोपीय संघ (ईयू) आदि प्रमुख रूप से शामलि हैं।

Must Read: अलर्ट : एआईएफएफ चुनाव 28 अगस्त के बजाए एक हफ्ते बाद होगा

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :