राज्यपाल, सीएम की शिवरात्रि पर शुभकामना: राज्यभवन के मंदिर में राज्यपाल मिश्र ने किया बाबा भोलेनाथ का अभिषेक
राज्यपाल कलराज मिश्र ने गुरुवार प्रातः राजभवन में महाशिवरात्रि के अवसर पर परिवार सहित पूजा अर्चना की। राज्यपाल मिश्र ने शिवलिंग का अभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और संपन्नता के लिए कामना की
जयपुर।
राज्यपाल कलराज मिश्र ने गुरुवार प्रातः राजभवन में महाशिवरात्रि के अवसर पर परिवार सहित पूजा अर्चना की। राज्यपाल मिश्र ने शिवलिंग का अभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और संपन्नता के लिए कामना की। इससे पहले राज्यपाल मिश्र ने महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर देश-प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की कामना की है।

राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि शिव और शक्ति के मिलन का पर्व महाशिवरात्रि भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। उन्होंने महाशिवरात्रि पर भगवान शिव से देश और प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं सम्पन्नता की भी कामना की है।
मुख्यमंत्री ने भी दी शुभकामनाएं
वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गहलोत ने कहा कि भगवान शिव ऊर्जा और शक्ति के प्रेरणा स्त्रोत हैं। उन्होंने सृष्टि के कल्याण के लिए विष को अपने कण्ठ में धारण कर लिया था। भगवान शिव हमें त्याग, समर्पण और प्राणीमात्र के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि प्रदेशवासियों पर भगवान भोलेनाथ की कृपा हमेशा बनी रहे और उनके आशीर्वाद से सभी उन्नति एवं खुशहाली के पथ पर बढ़ते रहें।
Must Read: राजस्थान का ऐसा गणेश मंदिर जहां बाघ देते हैं पहरा! पूरे परिवार के साथ विराजते हैं भगवान गणपति
पढें अध्यात्म खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन