जानें किस जिले में हैं कितने पद: बेरोजगारों को गहलोत सरकार का तोहफा, एलडीसी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
राजस्थान
08 Sep 2022
पंचायत राज विभाग की कनिष्ठ लिपिक भर्ती 2013 की वरीयता सूची में सालों से नियुक्ति का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए वरीयता सूची में नियुक्ति से शेष रहे 4 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तय कर दी है।
जयपुर | राजस्थान की गहलोत सरकार आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राज्य के बेरोजगारों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। जिसके अनुसार, पंचायत राज विभाग की कनिष्ठ लिपिक भर्ती 2013 की वरीयता सूची में सालों से नियुक्ति का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए वरीयता सूची में नियुक्ति से शेष रहे 4 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तय कर दी है। बता दें कि सीएम गहलोत ने साल 2019 में इन पदों पर भर्ती की घोषणा की थी। ऐसे में तीन साल से ज्यादा समय बीत जाने और आगामी चुनावों को देखते हुए सरकार ने इन पदों पर नियुक्ति का काम शुरू कर दिया है।
21 अक्टूबर तक जारी रहेगी भर्ती प्रकिया
सरकार के इस फैसले के मुताबिक, 46 दिनों में अभ्यर्थियों को प्रोविजनल नियुक्ति आदेश जारी कर दिए जाएंगे। बता दें कि, नियुक्ति के लिए समयबद्ध भर्ती कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। सभी जिला परिषदों के स्तर पर भर्ती प्रक्रिया गुरुवार से शुरू होकर 21 अक्टूबर तक जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें:- पत्नी संग किए दर्शन: उपराष्ट्रपति धनखड़ ने सालासर बालाजी और खाटूश्यामजी में लगाई ढोक, परिजनों से किया मेल-मिलाप
ऐसा रहेगा भर्ती प्रक्रिया का कार्यक्रम
- 12 सितंबर को जारी हो जाएगी वेटिंग लिस्ट। जिसके बाद आपत्ति और सुझाव लिए जाएंगे।
- नई सूची 27 से 30 सितंबर 2022 के बीच जारी की जाएगी।
- 4 से 7 अक्टूबर के बीच जिला मुख्यालयों पर डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन का काम किया जाएगा।
जानें किस जिले में हैं कितने पद
- जोधपुर में 442 पद
- बाड़मेर में 409 पद
- जयपुर में 300 पद
- बीकानेर में 267 पद
Must Read: एसपी-आईजी तक पहुंच रहे वीडियो को लेकर अलग-अलग दावे
पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन