मुख्यमंत्री ने दी प्रस्ताव को मंजूरी: पाली जिले में नवीन उप तहसील तखतगढ़ एवं जेतपुर का सृजन

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पाली जिले में नवीन उप तहसील तखतगढ़ (तहसील सुमेरपुर) एवं जेतपुर (तहसील रोहट) तथा बाड़मेर जिले में नवीन उप तहसील विशाला (तहसील बाड़मेर) के सृजन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

पाली जिले में नवीन उप तहसील तखतगढ़ एवं जेतपुर का सृजन

पाली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पाली जिले में नवीन उप तहसील तखतगढ़ (तहसील सुमेरपुर) एवं जेतपुर (तहसील रोहट) तथा बाड़मेर जिले में नवीन उप तहसील विशाला (तहसील बाड़मेर) के सृजन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों के निस्तारण में सुगमता होगी। नवीन उप तहसील तखतगढ़ में 4 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 12 पटवार मण्डल व 25 राजस्व ग्राम, नवीन उप तहसील जेतपुर में 4 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 16 पटवार मण्डल व 37 राजस्व ग्राम तथा नवीन उप तहसील विशाला में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 8 पटवार मण्डल तथा 68 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि गहलोत ने वर्ष 2022-23 के बजट सत्र के दौरान प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश में विभिन्न नए तहसील कार्यालय खोलने, उप तहसीलों के क्रमोन्नयन एवं नए उप तहसील कार्यालय खोलने की घोषणाएं की थीं। इन घोषणाओं के क्रम में मुख्यमंत्री ने पाली तथा बाड़मेर जिले में यह स्वीकृति दी है।

Must Read: बांसवाड़ा में खाई में गिरकर पेड़ों पर अटकी बस, मची चीख-पुकार, कई घायल, कई की हालत गंभीर

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :