विदेशों में कोरोना की तीसरी लहर: ब्रिटेन में अनलॉक होने के 23 दिन बाद बढऩे लगे कोरोना के केस, विशेषज्ञों ने जताई तीसरी लहर की संभावना

विदेशों में एक बार फिर से Corona संक्रमण बढऩे लगा है। Britain पिछले 23 दिन पहले अनलॉक हुआ था।  अब वहां कोरोना के नए केस बढऩे लगे हैं। ब्रिटेन में बुधवार को 103 दिन बाद कोरोना के रिकॉर्ड 7540 नए केस मिले हैं। इससे पहले 26 फरवरी को 7401 केस मिले थे।

ब्रिटेन में अनलॉक होने के 23 दिन बाद बढऩे लगे कोरोना के केस, विशेषज्ञों ने जताई तीसरी लहर की संभावना

नई दिल्ली। 
विदेशों में एक बार फिर से Corona संक्रमण बढऩे लगा है। Britain पिछले 23 दिन पहले अनलॉक हुआ था।  अब वहां कोरोना के नए केस बढऩे लगे हैं। ब्रिटेन में बुधवार को 103 दिन बाद कोरोना के रिकॉर्ड 7540 नए केस मिले हैं। इससे पहले 26 फरवरी को 7401 केस मिले थे। इसी के साथ ब्रिटेन में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका तेज हो गई है। वहीं दूसरी ओर कोरोना बढऩे के साथ ही लॉकडाउन लगने के भी कयास लगाए जा रहे है, हालांकि इसकी संभावना फिलहाल नहीं है। 
रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन मेें साप्ताहिक केसों में भी बढ़ोतरी हुई है। देश में एक हफ्ते से लगातार 5500 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। पिछले साल क्रिसमस के 165 दिन बाद यह पहली बार है, जब ब्रिटेन में कोरोना के साप्ताहिक केस 90 प्रतिशत  तक बढ़ गए हैं। ब्रिेटन के वैज्ञानिकों के मुताबिक कोरोना का डेल्टा वैरिएंट (Delta variant of Corona)  के कारण ब्रिटेन में तेजी से केस बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी दो से तीन हफ्तों तक नए केस और बढ़ सकते हैं। हालांकि, कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि ब्रिटेन में भले ही केस बढ़ रहे हैं, लेकिन ज्यादा खतरा नहीं है। क्योंकि बुधवार को पूरे देश में सिर्फ 6 मरीजों की मौत हुई और 2234 लोग ठीक हुए। ब्रिटेन में अब तक कोरोना के 45.3 लाख मरीज मिल चुके हैं। 1.28 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। मलेशिया में 3.7 प्रतिशत यानी 11.8 लाख लोगों को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। मलेशिया ने महामारी को हराने के लिए 100 दिन में पूरी आबादी 3.20 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। देश में बुधवार को वैक्सीन लगाने का रेट 1.10 लाख प्रतिदिन दर्ज हुआ। इधर, मलेशिया के राजा ने बुधवार को देश के नेताओं से मिलकर नई रणनीति पर चर्चा की। मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में हर दिन कोरोना के 8 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इस कारण सभी अस्पताल भर गए हैं। आईसीयू 100प्रतिशत फुल हो गए हैं। एक बेड पर दो-दो मरीजों को रखकर इलाज करना पड़ रहा है। हेल्थ डायरेक्टर डॉ. नूर हिशाम अब्दुल्ला ने कहा कि इस हफ्ते कोरोना के 82,797 नए केस मिले, जो अब तक का रिकॉर्ड है। जबकि इंडोनेशिया में बुधवार को 100 दिन बाद सबसे ज्यादा 7725 केस मिले। 175 लोगों की मौत भी हुई। रूस में पिछले 24 घंटे में 10,407 केस मिले। यह संख्या मार्च के बाद सबसे ज्यादा है। महामारी से खुद को बचाकर रखने वाले ताइवान में भी केस बढऩे लगे हैं। ताइवान में 24 घंटे में 275 केस मिले और 25 लोगों की मौत हुई। यह ताइवान में एक दिन में सर्वाधिक मौते हैं। ऑस्ट्रेलिया में संक्रमण बढऩे के कारण मेलबर्न में लगाए गए लॉकडाउन को शुक्रवार से खोल दिया जाएगा। Americaने जापान ओलिंपिक से पहले यात्रा में ढील दे दी है। अमेरिका ने नागिरकों से कहा है कि वे जापान यात्रा पर पुनर्विचार करें। वहीं, चीन के ग्वांगझोउ में संक्रमण के कारण सिनेमा, थियेटर, नाइट क्लब बंद कर दिए गए है।

Must Read: Nobel prize winner म्यांमार की नेता आंग सान सू को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा, सेना के खिलाफ भड़काने का आरोप

पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :