मास्क नहीं तो जुर्माना: भारत में फिर बढ़े कोरोना मामले, अब यहां अनिवार्य हुआ मास्क पहनना, उल्लघंन करने पर 500 रुपये जुर्माना

भारत में कोरोना का कहर एक बार फिर से बढ़ता दिख रहा है। देश में बड़ी आबादी के वैक्सीनेटेड होने के बावजूद भी लोग कोरोना से लगातार संक्रमित हो रहे हैं। यहां तक की कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी भी एक महीने के दौरान दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं

भारत में फिर बढ़े कोरोना मामले, अब यहां अनिवार्य हुआ मास्क पहनना, उल्लघंन करने पर 500 रुपये जुर्माना

नई दिल्ली | भारत में कोरोना का कहर एक बार फिर से बढ़ता दिख रहा है। देश में बड़ी आबादी के वैक्सीनेटेड होने के बावजूद भी लोग कोरोना से लगातार संक्रमित हो रहे हैं। यहां तक की कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी भी एक महीने के दौरान दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं और घर पर आईसोलेट है। इसी बीच देश में पिछले 24 घंटें के दौरान कोरोना के 16 हजार 561 नए मामले सामने आए हैं और 39 लोगों की मौत हो गई है। इसी दौरान देशभर में 18 हजार 53 कोरोना मरीज ठीक होकर घर लौटे है। देश में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1 लाख 23 हजार 535 हैं और दैनिक पॉजिटिविटी दर 5.44 प्रतिशत है।

ये भी पढ़ें:- गांव में कोहराम! डरे लोग: बिहार में शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब ने ली 5 लोगों की जान, कई अस्पताल में

देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति

अबतक कुल मौतें -  5 लाख 26 हजार 928
अबतक कुल डिस्चार्ज - 4 करोड़ 35 लाख 73 हजार 094
अभी कुल एक्टिव केस - 1 लाख 23 हजार 535
अबतक कुल टीकाकरण - 207 करोड़ 47 लाख 19 हजार 034

ये भी पढ़ें:- टापू में तब्दील हुआ आस्था का केन्द्र, 80 लोग फंसे, मकान पर गिरी चट्टान, इस बांध के 12 गेट खोले गए

दिल्ली में मास्क अनिवार्य, नहीं पहना तो 500 रुपये जुर्माना
देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों ने एक बार फिर से राज्य सरकारों की नींद उड़ा दी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसके चलते दिल्ली सरकार ने कोरोना से सुरक्षा के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया है। दिल्ली में अब सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा। अगर कोई भी इस नियम का उल्लंघन करता पाया गया तो उस पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। 

Must Read: एयर इंडिया के नए CEO और MD बने कैंपबेल विल्सन

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :