सूत्रों का दावा: मान गए तो राहुल, नहीं तो सीएम अशोक गहलोत को मिल सकती है कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान!

कांग्रेस अध्यक्ष पद भरने को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी वर्तमान राजस्थान सीएम अशोक गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष बनान पर विचार कर रही है।

मान गए तो राहुल, नहीं तो सीएम अशोक गहलोत को मिल सकती है कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान!
Ashok Gehlot

नई दिल्ली | कांग्रेस अध्यक्ष पद भरने को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी वर्तमान राजस्थान सीएम अशोक गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष बनान पर विचार कर रही है। सूत्रों के अनुसार, अगर पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी की कमान संभाने से पीछे हटते हैं तो कांग्रेस पार्टी अशोक गहलोत को पार्टी का अध्यक्ष घोषित कर सकती है।

अध्यक्ष चुने जाने की समय सीमा तय
कांग्रेस पार्टी से जूड़े सूत्रों के मुताबिक, पार्टी में संगठन चुनाव की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में सितंबर या अक्टूबर में नया अध्यक्ष चुने जाने की समय सीमा तय की गई है, लेकिन राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनने से हिचक रहे हैं। उन्होंने अभी तक भी इस बारे स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। ऐसे में पार्टी अब अपना अध्यक्ष बदलने की फिराक में दिख रही है। 

ये भी पढ़ें:- आज बड़ा संकट! : पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ रहा सौर तूफान, टकराया तो दुनियाभर में ब्लैकआउट, मोबाइल भी हो जाएंगे ठप

मान गए तो राहुल, नहीं तो सीएम गहलोत को मौका
वहीं दूसरी ओर, राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर आसीन अशोक गहलोत की भी पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में ज्यादा सक्रियता बढ़ती दिखाई दे रही है। वैसे भी राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर भी खींचतान कई बार सामने आ चुकी है। प्रदेश कांग्रेस दो दलों गहलोत गुट और पायलट गुट में बंटी दिखती है। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी कई तरह के चर्चें सामने आ रहे हैं। अब देखना ये होगा कि क्या पार्टी के नेता राहुल गांधी को फिर से अध्यक्ष बनने के लिए राजी कर पाते हैं या फिर राजस्थान सीएम गहलोत को अध्यक्ष बनाया जाता है। 

ये भी पढ़ें:- कभी भी छिड़ सकती है जंग: ताइवान के एयर डिफेंस जोन में घुसे 21 फाइटर जेट, ताइवान ने एक्टिव किया एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम

Must Read: सिरोही जिला प्रभारी मंत्री प्रमोद जैन भाया ने जन सुविधाओं पर प्रशासनिक अधिकारियों से की चर्चा

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :