सिरोही दौरा: भाजपा कार्यकर्ता के घर जमीन पर बैठकर जीमे प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, धीराराम मीणा के घर किया भोजन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया जब कार्यकर्ता के घर पहुंचे तब कार्यकर्ता का परिवार खाना बना रहा था यह देखकर सतीश पूनिया खुद को रोक नही पाए और उन्होंने चकले के ऊपर रोटियां बेलना शुरू कर दिया। यह सब देखकर भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी हैरान रह गए। यही कारण है कि डॉ. सतीश पूनिया को जमीनी नेता कहा जाता हैं।

भाजपा कार्यकर्ता के घर जमीन पर बैठकर जीमे प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, धीराराम मीणा के घर किया भोजन
Satish Poonia in Sirohi

गौरव अग्रवाल-फर्स्ट भारत सरूपगंज।

ऐसा बेहद कम ही होता है कि जब किसी भी पार्टी के बड़े नेता किसी सामान्य कार्यकर्ता के घर पहुंचे और उस कार्यकर्ता के घर पर ही भोजन भी करें। सिरोही जिले के एक दिवसीय दौरे पर आए राजस्थान भाजपा अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के दौरे में यह सब देखने को मिला।दरअसल प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया आबूरोड़ से सड़क मार्ग होते हुए सरुपगंज कस्बे पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता धीराराम मीणा व उनके पुत्र अशोक मीणा के घर पहुंचकर जमीन पर बैठकर भोजन भी किया। इस दौरान जालोर-सिरोही सांसद देवजी पटेल, पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी, भाजपा नेता भजनलाल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, पिंडवाड़ा-आबू विधायक समाराम गरासिया, रेवदर विधायक जगसीराम कोली व पिंडवाड़ा प्रधान नितिन बंसल भी मौजूद रहे।

बाजरे की रोटी,कढ़ी,आलू—मटर समेत छाछ का भी चखा स्वाद
भाजपा कार्यकर्ता धीराराम मीणा के घर पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के लिए भाजपा कार्यकर्ता के घर पर बाजरे की रोटी,कढ़ी,आलू मटर, लापसी, छाछ समेत कई चीजें बनाई गई थी। प्रदेशाध्यक्ष पूनिया,भजनलाल शर्मा, विधायक समाराम गरासिया, प्रधान नितिन बंसल ने जमीन पर बैठकर भोजन किया। कार्यकर्ता के घर बनाई हर चीज का स्वाद चखा। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ता धीराराम मीणा को साफा व दुपट्टा भी पहनाया।

पूनिया ने भी बेली रोटियां-
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया जब कार्यकर्ता के घर पहुंचे तब कार्यकर्ता का परिवार खाना बना रहा था यह देखकर सतीश पूनिया खुद को रोक नही पाए और उन्होंने चकले के ऊपर रोटियां बेलना शुरू कर दिया। यह सब देखकर भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी हैरान रह गए। यही कारण है कि डॉ. सतीश पूनिया को जमीनी नेता कहा जाता हैं।

कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार-

भाजपा कार्यकर्ता अशोक मीणा के घर भोजन करने पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के इस नजरिये की काफी सराहना हो रही हैं हालांकि बीजेपी और संघ की यह पुरानी परंपरा रही हैं लेकिन सिरोही जिले के दौरे पर एक सामान्य कार्यकर्ता के घर भोजन करने पहुंचना किसी अचंभे से कम नही है। माना जा रहा हैं कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के इस कदम से जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होगा जो आगामी चुनावों में जीत का मंत्र माना जाएगा।

मकसद मिशन 2023, पकड़ को कर रहे मजबूत-

राजस्थान में आगामी वर्ष 2023 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भाजपा एक्टिव मोड़ में नजर आ रही हैं।इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हैं कि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पुनिया खुद संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न जिलों के प्रवास पर जा रहे हैं। गौरतलब है कि डॉ पुनिया मौजूद सिरोही जिले से पहले सवाईमाधोपुर, मेवात आंचल, गंगानगर, टोंक जिलों का दौरा कर चुके हैं।

स्वागत में बिछाए पलक-पावड़े-

एक दिवसीय सिरोही जिले के दौरे में आए प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया का जगह-जगह जोरदार स्वागत-सत्कार किया गया।सरुपगंज के उड़वारिया टोल प्लाजा पर भाजपा विधायक समाराम गरासिया व प्रधान नितिन बंसल के नेतृत्व में सतीश पुनिया का स्वागत किया गया वहीं सरुपगंज के रीको क्षेत्र में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अंशु वशिष्ठ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सतीश पुनिया का ढोल-धमाकों के साथ स्वागत किया। गौरतलब है कि प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पुनिया ने भाजपा के सत्ता में काबिज नही होने तक साफा नहीं पहनने का संकल्प लिया हुआ है. ऐसे में दौरे के दौरान उन्होंने कहीं भी साफा-माला नहीं पहनी। कार्यकर्ताओं ने उन्हें भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।इस दौरान रतनलाल गरासिया,हीरालाल चौधरी,भुवनेश पुरोहित, रुपाराम देवासी, किरण राजपुरोहित, हेमन्त शर्मा,निरंजन गोयल, गोरधन मोहरेशा, पवन अग्रवाल, गिरधर मोहरेशा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पुनिया पिंडवाड़ा में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रुखसत हो गए।

Must Read: मंत्री शांति धारीवाल से उलझे कांग्रेस पार्षद , नगर पालिका ईओ को हटाने की करने लगे मांग

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :