दादी जानकी का पोस्टल स्टाम्प जारी: उपराष्ट्रपति वेकैय्या नायडू तथा रविशंकर प्रसाद ने जारी किया दादी जानकी के नाम पर डाक टिकट

भारत के उप राष्ट्रपति वेकैय्या नायडू ने उप राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में दादी जानकी पर डाक टिकट जारी किए। दादी पर टिकट जारी करने के बाद नायडू ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान ने समाज की कुरीतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उपराष्ट्रपति वेकैय्या नायडू तथा रविशंकर प्रसाद ने जारी किया दादी जानकी के नाम पर डाक टिकट

दिल्ली/आबू रोड।
भारत के उप राष्ट्रपति वेकैय्या नायडू ने उप राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में दादी जानकी पर डाक टिकट जारी किए। दादी पर टिकट जारी करने के बाद नायडू ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान ने समाज की कुरीतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह संस्था केवल समाज में नहीं बल्कि प्रत्येक मन में शांति के लिए कार्य कर रही है। वर्तमान कोरोना काल में तन और मन के स्तर पर स्वास्थ्य को लेकर तमाम तरह की समस्याओं से गुजर रहे लोगों को मानसिक स्तर पर शांति देने में ब्रह्माकुमारीज संस्थान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।


उन्होंने कहा कि दादी जानकी की आवाज पूरे विश्व ने सुना है। ब्रह्माकुमारीज संस्थान पूरे विश्व में मूल्यों और संस्कृति के लिए जानी जाती है। ब्रह्माकुमारीज संस्थान ने महिलाओं के समान, सम्मान और प्रतिष्ठा के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है और कर रही है। समाज में व्याप्त वाद और तमाम तरह की सामाजिक विकृतियों को सहज और सरल भाषा में दूर कर रही है। इससे समाज में शांति और सौहार्द पैदा हो रहा है। भारतीय मूल्य और परम्परा को पूरे विश्व में जीवंत किया है। दादी जानकी का जीवन हमेशा लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा। कार्यक्रम में केन्द्रिय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पोस्टल विभाग महान लोगों के सम्मान में डाक टिकट जारी करता है। लेकिन आज वास्तव में पोस्टल अ विभाग का सम्मान बढ़ गया है। ब्रह्माकुमारीज संस्थान ने पूरे विश्व में भारत की संस्कृति को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सीबीआई के पूर्व निदेशक डी आर कार्तिकेयन ने कहा कि दादी का जीवन और ब्रह्माकुमारीज संस्थान के आदर्श के रूप में जाना जाता रहा है। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अतिरिक्त महासचिव बीके बृजमोहन, ओम शांति रिट्रीट सेंटर की निदेशिका बीके आशा तथा कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय ने कहा कि आज का दिन नारी सशक्तिकरण के लिए भी जाना जाएगा। क्योंकि पूरे विश्व में सामाजिक उत्थान के लिए जिस तरह से दादी ने काम किया उनकी याद में डाक टिकट जारी करना बेहद सम्मान की बात है। कार्यक्रम में जीवन प्रबन्धन विशेषज्ञ बीके शिवानी ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा जीवन प्रबन्धन के बारे में भी टिप्स दिए। इस अवसर पर दादी जानकी की निजी सचिव रही बीके हंसा, बीके जेमिनी समेत कई लोग उपस्थित थे।

Must Read: सिरोही पुलिस के कांस्टेबल लाभू सिंह को सीएम गहलोत ने फोन कर दी शाबाशी, अभय कमांड सेंटर से लाभू सिंह ने यौन उत्पीड़न मामले में बचाया था बच्ची को

पढें लाइफ स्टाइल खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :