ससुराल आए युवक की गोली लगने से मौत: कहासुनी में चली गोली से युवक ने मौके पर ही तोड़ा दम

गोलियां गर्वा में ससुराल में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। गोली कान के पास लगी और घर के दामाद ने वहीं दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन को सौंप दिया। मृतक युवक के परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कहासुनी में चली गोली से युवक ने मौके पर ही तोड़ा दम
फाइल फोटो

बाड़मेर। जिले के RGT थानान्तर्गत गोलियां गर्वा में ससुराल में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। गोली कान के पास लगी और घर के दामाद ने वहीं दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन को सौंप दिया। मृतक युवक के परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी पिछले काफी समय से अपने पीहर में थी और ससुराल जा नहीं रही थी। जालोर निवासी महेश कुमार (32) पुत्र राजुराम शनिवार को गोलिया गर्वा स्थित अपने ससुराल आया था। बीती रात को ससुराल पक्ष के लोगों व महेश के बीच अनबन हो गई थी।

इस दौरान देसी कट्‌टे से हुए हवाई फायर में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। महेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। देसी कट‌्टा कहां से आया और गोली किसने चलाई पुलिस इसका पता लगा रही है। मृतक के परिजनों ने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार महेश की मौत गोली लगने से हुई। महेश की मौके पर ही मौत हो गई। फायर एक ही हुआ। गोली कान के पास लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।

हत्या का आरोप
मृतक के परिजन जयकरण खिलेरी ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि मेरे भतीजे महेश कुमार की शादी करीब दो-तीन साल पहले गोलिया गर्वा में हुई थी। पारिवारिक अनबन की वजह से इसकी पत्नी अपने ससुराल नहीं आ रही थी। परिजनों को अंदेशा है कि इसके ससुराल वालों ने इसे विश्वास और झांसे में लेकर यहां बुला लिया और सुसराल वालों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस से मांग है कि जो सत्यता है उसकी जांच की जाए और दूध का दूध पानी का पानी किया जाए। जो दोषी उनको सजा मिलनी चाहिए।

3 साल पहले हुई थी शादी, 1 साल से पीहर में थी
विमला की शादी तीन साल पहले हुई थी। पिछले करीब एक साल से ससुराल वालों से अनबन के चलते पीहर में रह रही थी। झगड़े के समय मृतक का साला, मृतक की सास, उसकी पत्नी और घर के दो-तीन सदस्य थे। पुलिस ने कहा, देशी कट्टे कहा से आया इसको लेकर जांच की जा रही है। ज़ांच के बाद ही साफ़ होगा की देशी कट्ट कहा से आया है।

Must Read: सीएम आवास पर लगनी थी वैक्सीन, लेकिन एसएमएस अस्पताल पहुंचकर लगाया टीका

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :