Jaipur सांस्कृतिक समारोह शुरू: गुलाबी नगरी में राज्य स्तरीय युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव का आगाज भवाई नृत्य की प्रस्तुतियों के साथ
जयपुर के दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंध संस्थान के सभागार में दो दिवसीय राज्य स्तरीय युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव का शुभारंभ किया गया। समारोह का शुभारंभ कालबेलिया डांसर गुलाबो सपेरा ने किया।
जयपुर।
जयपुर के दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंध संस्थान के सभागार में दो दिवसीय राज्य स्तरीय युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव का शुभारंभ किया गया। समारोह का शुभारंभ कालबेलिया डांसर गुलाबो सपेरा ने किया।
इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि गुलाबो सपेरा ने अन्तरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के अपने संघर्षपूर्ण सफर के अनुभव एवं संस्मरणों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कलाकार अपने आप से प्रतियोगिता करें और प्रतिभा को निखारें।

समारोह में युवा कलाकारों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की शुरुआत शारीरिक कौशल के अद्भुत प्रदर्शन वाले भवाई नृत्य के साथ हुई। इसके बाद कालबेलिया तथा अन्य शास्त्रीय एवं लोक नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई।
राज्य युवा बोर्ड के सदस्य सचिव कैलाश पहाड़िया ने बताया कि ब्लॉक, जिला एवं संभाग स्तर पर हुई सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से चयनित 250 प्रतिभाएं इस महोत्सव में अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

इस कार्यक्रम में होने वाली डेढ़ दर्जन स्पर्धाओं मेें चयनित युवक-युवतियां पुदुच्चेरी में होने वाले ‘राष्ट्रीय युवा महोत्सव’ में भाग लेंगे। इसके साथ ही अन्तरराष्ट्रीय कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर युवा एवं खेल मामले विभाग के संयुक्त शासन सचिव गिरीश पाराशर एवं राज्य क्रीड़ा परिषद् के सचिव राजुलाल गुर्जर भी उपस्थित थे।
Must Read: कैसे फटे कपड़े पहन कर डांस करने लगी बोल्ड एक्ट्रेस निया शर्मा, Watch Video
पढें मनोरंजन खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन