Bipasha Basu Pregnancy: प्रेग्नेंसी को लेकर बिपाशा बसु ने खोला राज, कहा- बेबी होने का यही सही समय, बेबी गर्ल की कर रही तैयारी

बिपाशा ने अपने आने वाले बच्चे को लेकर बड़ा खुलासा भी किया है। बिपाशा ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बताया है कि वह और करण एक बेबी गर्ल की उम्मीद कर रहे हैं।

प्रेग्नेंसी को लेकर बिपाशा बसु ने खोला राज, कहा- बेबी होने का यही सही समय, बेबी गर्ल की कर रही तैयारी

मुंबई | बॉलीवुड की सबसे हॉट माने जाती रही बिपाशा बसु अपने घर में आने वाले नये मेहमान को लेकर काफी एक्साइटेड है। उन्होंने अपनी पति एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ बेबी का वेलकम करने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। इसी बीच बिपाशा ने अपने आने वाले बच्चे को लेकर बड़ा खुलासा भी किया है। बिपाशा ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बताया है कि वह और करण एक बेबी गर्ल की उम्मीद कर रहे हैं। उन्हें और करण को बेबी गर्ल ही चाहिए। गौरतलब है कि, कुछ दिन पहले बिपाशा ने प्रेग्नेंसी का राज खोला था। अब वे मैटरनिटी शूट की कुछ बोल्ड तस्वीरें भी अपने फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। 

ये भी पढ़ें:- मैग्जीन के लिए कराया था न्यूड फोटोशूट: न्यूड फोटोशूट को लेकर रणवीर सिंह सुबह-सुबह ही पहुंच गए पुलिस थाने, खुद को बताया निर्दोष

बेबी होने का यही सही समय
बिपाशा बसु ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपने दिल का राज खोलते हुए कहा कि उनकी और करण चाहत है कि उनके यहां एक बेबी गर्ल का आगमन हो। बिपाशा ने कहा कि करण और मैं शुरू से ही एक बेबी गर्ल की चाहत रखते  हैं। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कहा कि, बेबी होने का यही सही समय है। हम मेनिफेस्टेशन में विश्वास करते हैं। जब से हम बच्चा चाहते हैं, तब हम सिर्फ बेबी गर्ल की उम्मीद रखते हैं। 

ये भी पढ़ें:- सोनाली फोगाट की रहस्यमयी मौत से उठ रहा पर्दा! इस तरह चला मौत का पूरा घटना क्रम

30 अप्रैल 2016 में हुई थी शादी
आपको बता दें कि, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी 30 अप्रैल 2016 में हुई थी। दोनों सितारे हॉरर फिल्म ‘आलोन’ में एक साथ नजर आ चुके हैं। इस फिल्म के बाद से दोनों में प्रेम प्रसंग बढ़ता गया और कई बार दोनों एक-साथ घूमते नजर आये थे। बिपाशा कई बार सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अपनी और करण की तस्वीरें भी पोस्ट करती थी। 

ये भी पढ़ें:- आदमखोर बना पति! : महिला के हाथ-पैर पलंग से बांध चाकू से ताबड़तोड़ वार, प्राइवेट पार्ट पर कई हमले

Must Read: माधुरी दीक्षित और बरखा सिंह द्वारा 'माजा मा' का ट्रेलर लॉन्च

पढें मनोरंजन खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :