Sirohi की प्रतिभा का Jaipur में सम्मान: Sports Minister Chandna ने राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज महोत्सव में सिरोही के युवा प्रतिभावान कार्तिकेय शर्मा को किया सम्मानित

राजधानी जयपुर में राज्य स्तरीय युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव आयोजित किया गया। दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंध संस्थान सभागार में आयोजित महोत्सव में प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

Sports Minister Chandna ने राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज महोत्सव में  सिरोही के युवा प्रतिभावान कार्तिकेय शर्मा को किया सम्मानित

जयपुर सिरोही।
राजधानी जयपुर में राज्य स्तरीय युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव आयोजित किया गया। दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंध संस्थान सभागार में आयोजित महोत्सव में प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। 
इस दौरान 3 बार से राजस्थान कला रत्न विजेता एवं गत वर्ष सम्पूर्ण देश में राजस्थान को प्रथम स्थान दिलाकर भारत युवा कला रत्न विजेता प्राप्त करने वाले सिरोही के कार्तिकेय शर्मा को भी सम्मानित किया गया। 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अनुशंसा पर कार्तिकेय शर्मा को खेल मंत्री अशोक चांदना और यूथ बोर्ड सदस्य सचिव केसी पहाड़िया 
ने विशेष सम्मान प्रदान किया गया।


कार्तिकेय शर्मा ने यह पुरस्कार महज 25 साल की उम्र में प्राप्त कर एक मिशाल कायम कर दी। 
कार्तिकेय शर्मा से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। सिरोही के कार्तिकेय शर्मा कवि के साथ बेहद ही उम्दा मंच संचालक हैं। कार्तिकेय शर्मा कई राष्ट्रीय कार्यक्रमों में काव्य पाठ एवं संचालन कर चुके हैं। 
इससे पूर्व उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तत्कालीन खेल मंत्री किरन रिजिजू, स्मृति ईरानी, योगी आदित्यनाथ, आनंदीबेन पटेल, रमन सिंह, अशोक गहलोत तथा वसुंधरा राजे ने भी सम्मानित किया। 
वहीं अब आगामी 12-16 जनवरी को पांडुचेरी में आयोजित 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विशेष संवाद करेंगे। 
कार्तिकेय शर्मा इस उम्र में इतने पुरस्कार और सम्मान पाने पर अपनी सफलता का श्रेय  माता-पिता, भाई एवं समस्त शुभचिंतकों को दिया।

Must Read: Youth Affairs and Sports Minister Ashok Chandna ने प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आर्ट एंड कल्चर फेस्टिवल करने की घोषणा की

पढें मनोरंजन खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :