भाजपा नेता के साथ मारपीट: भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष के साथ मारपीट, सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं ने जताई नाराजगी

गंगानगर में कलक्ट्रेट पर भाजपा के विरोध कार्यक्रम में तथा​कथित किसानों ने भाजपा के एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल के पकड़े तक फाड़ दिए गए। भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल गंगासिंह चौक पर भाजपा का गमछा पहन कर आ गए थे।

भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष के साथ मारपीट, सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं ने जताई नाराजगी

जयपुर।
गंगानगर में कलक्ट्रेट पर भाजपा(BJP) के विरोध कार्यक्रम में तथा​कथित किसानों ने भाजपा के एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष(SC Morcha State President)  कैलाश मेघवाल (Kailash Meghwal) के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल के पकड़े तक फाड़ दिए गए। BJP एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल गंगासिंह चौक पर भाजपा का गमछा पहन कर आ गए थे।

इस कारण वहां पर किसान विरोध-प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित किसान मेघवाल के गले में भाजपा का गमछा देखकर भडक़ गए। इस बीच कुछ किसानों ने मेघवाल व भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं दूसरी ओर मेघवाल के साथ धक्का-मुक्की भी हुई और कपड़े तक फाड़ दिए गए। कुछ किसानों ने और पुलिस ने बीच-बचाव कर मेघवाल को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया। जबकि भाजपा की कलेक्ट्रेट से आगे जेल की तरफ आगे सभा चल रही थी।

मेघवाल को किसानों के विरोध का सामान करना पड़ा। गंगासिंह चौक पर किसानों ने पहले सभा की और फिर कोतवाली रोड होकर भाजपा की सभा की तरफ विरोध करने के लिए आगे बढ़े। इस बीच किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने कोशिश की। लेकिन पुलिस थाने से आगे पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर पुलिस और किसानों की झड़प हो गई। इस पर पुलिस ने किसानों पर लाठी चार्ज किया। चार-पांच किसान चोटिल हो गए लेकिन बड़ी संख्या में किसान होने की वजह से वहां पर किसानों ने पुलिस-प्रशासन व भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए डटे रहे। माहौल सुबह से लेकर दोपहर तक तनावपूर्ण बना रहा।

संयुक्त किसान मोर्चा की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल (Former MLA Hetram Beniwal) मनिंदर सिंह मान,संतवीर सिंह,श्योपतराम मेघवाल,गुरबलपाल सिंह,अमर सिंह बिश्नोई,रमन रंधवा,कालू थोरी सहित काफी किसान नेता मौजूद रहे। किसानों ने भाजपा व पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वहीं पर एक बार धरना लगाकर बैठ गए। आखिर दो बजे पूर्व विधायक बेनीवाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य भाजपा के कार्यक्रम का विरोध करना था और विरोध किया और अब भाजपा का गांव-गांव में विरोध करने का आह्वान किया गया। वहीं,दूसरी तरफ भाजपा का विरोध-प्रदर्शन के तौर पर सभा का कार्यक्रम चलता रहा।

सोशल मीडिया पर जमकर विरोध
भाजपा नेता के साथ मारपीट मामले में सोशल मीडिया पर जमकर विरोध हो रहा है। भाजपा राजस्थान की ओर से ट्वीट किया गया कि भाजपा SC मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल पर हुए हमले का भाजपा राजस्थान कड़ी भर्त्सना करती है और सरकार और प्रशासन को चेतावनी देती है कि भाजपा व दलित नेताओं पर हो रहे इन हमलों को भाजपा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। इन घटनाओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की पुनः पोल खोल दी। वहीं सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने लिखा कि यह विरोध नहीं अराजकता है। लोकतंत्र में ऐसी ओछी हरकतों को बढ़ावा देने में, राजस्थान कांग्रेस सरकार की अकर्मण्यता भी जिम्मेवार है। अर्जुन राम मेघवाल ने लिखा कि SC मोर्चा  प्रदेशाध्यक्ष पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूँ। भाजपा, प्रदेश सरकार और प्रशासन को चेतावनी देती है कि भाजपा व दलित नेताओं पर हो रहे इन हमलों को पार्टी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी।

Must Read: कांग्रेस के असंतुष्ट नेता हेमाराम चौधरी के इस्तीफे पर पूर्व डिप्टी सीएम पायलट का बयान

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :