कोरोना के बीच विधायक का अस्पताल दौरा: सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने जिला अस्पताल में कोविड व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मौजूदा हालातों को देखते हुए दिए आवश्यक निर्देश

सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने सिरोही जिला चिकित्सालय में कोविड व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। विधायक लोढ़ा ने तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के प्रभाव को देखते हुए चिकित्सा व्यवस्थाओं में तेजी से सुधार करने के निर्देश दिए।

सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने जिला अस्पताल में कोविड व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मौजूदा हालातों को देखते हुए दिए  आवश्यक निर्देश

सिरोही। 
सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने सिरोही जिला चिकित्सालय में कोविड व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। विधायक लोढ़ा ने तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के प्रभाव को देखते हुए चिकित्सा व्यवस्थाओं में तेजी से सुधार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कोविड सैम्पलिंग में भी तेजी करने के साथ काउंटर बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड सैंपलिंग पुराना भवन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में करने के निर्देष दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जिला चिकित्सालय में अगले सप्ताह तक वेंटीलेटर सुविधा प्रारंभ कर दी जाएगी। इसके लिए एजीबी मशीन लगाने का आदेश आज जारी कर दिया जाएगा। डिजिटल एक्स-रे मशीन की सेवा अगले सप्ताह में मरीजों को मिलना शुरू हो जाएगी। लोढा ने काॅलेज भवन में आॅक्सीजन सपोर्ट वाले 100 बेड शुरू करने को कहा। उन्होंने हाॅल व कमरों का मौका भी देखा। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम खौड़ व तहसीलदार नीरज कुमारी से दोनों काॅलेज परिसर का अवलोकन कर सही टाॅयलेट वाले हाॅल एवं कमरों का चयन करने के लिए कहा गया।  उन्होंने कहा कि एक भी मरीज बिना ईलाज अस्पताल से नहीं लौटना चाहिए। जिन कोरोना मरीजों को आॅक्सीजन की जरूरत नहीं है, उन्हें खंडेलवाल छात्रावास के कोविड सेंटर में रखा जाए। चिकित्सकों ने 100 अतिरिक्त सिलेंडरों की आवश्यकता बताई। इस पर जिला अधिकारियों ने जिले में उपलब्ध न होने की बात कही।

इस पर लोढ़ा ने संभागीय आयुक्त डाॅ. राजेश शर्मा से फोन पर बात कर जिला चिकित्सालय सिरोही के लिए अन्य जिलों से 100 सलेंडर उपलब्ध कराने का आग्रह किया। स्थानीय चिकित्सा विभाग ने टेंडर भी जारी किया था, लेकिन आपूर्ति के लिए किसी ने भी आवेदन नहीं किया। लोढा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे डाॅक्टर व नर्सिंग स्टाॅफ जिला चिकित्सालय को उपलब्ध करवाए। इसी तरह जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को कहा कि जिला चिकित्सालय में रिक्त चिकित्सकों व पेरामेडिकल पदों पर ड्यूटी आधार पर कार्मिक नियुक्त करे। लोढा ने जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद से भी फोन पर चर्चा की ओर उनसे फीडबैक लिया। लोढा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भेजकर कहा है कि 10 फीसदी पेरा मेडिकल स्टाॅफ कोविड वार्ड का कोरोना संक्रमण हो चुका है एवं मरीजों की संख्या लगातार बढ़ी रही है। अतः नर्सिंग, वार्ड बाॅय, हेल्पर, स्वीपर, प्लेसमेंट एजेंसी के जरिये लगाने हेतु स्वीकृति प्रदान करें  एवं बजट आवंटित करें । आपदा विभाग ने कार्मिक लगाने के लिए आपदा मद से अनुमति प्रदान नहीं की है। इस संबंध में जिला कलेक्टर ने पत्र लिखा था।

Must Read: Chief Minister Ashok Gehlot कोरोना पॉजिटिव, सीएम की जनता से अपील सावधानी और वैक्सीनेशन आवश्यक

पढें लाइफ स्टाइल खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :