कोरोना पॉजिटिविटी रेट में कमी: राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण से पॉजिटिविटी रेट गिरकर पहुंची 5.78 फीसदी, देश में 24 घंटों में सर्वाधिक 20 लाख जांच

देश की राजधानी दिल्ली से कोरोना को लेकर अच्छी खबर आई है। यहां कोरोना संक्रमण के पॉजिटिविटी दर में कमी आई है। दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 3,846 नए केस मिले। ये 5 अप्रेल के बाद एक दिन में मिले नए संक्रमितों की सबसे कम संख्या है। इस दिन 3,548 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण से पॉजिटिविटी रेट गिरकर  पहुंची 5.78 फीसदी, देश में 24 घंटों में सर्वाधिक 20 लाख जांच

नई दिल्ली।
देश की राजधानी दिल्ली से कोरोना को लेकर अच्छी खबर आई है। यहां कोरोना संक्रमण के पॉजिटिविटी दर में कमी आई है। दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 3,846 नए केस मिले। ये 5 अप्रेल के बाद एक दिन में मिले नए संक्रमितों की सबसे कम संख्या है। इस दिन 3,548 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके अलावा दिल्ली में लगातार तीसरे दिन 5 हजार से कम नए केस मिले हैं। इस दौरान 235 मरीजों ने दम भी तोड़ दिया। 4 मई को सबसे ज्यादा 448 मौतें हुई थीं। एक अच्छी खबर पॉजिटिविटी रेट का कम होना भी है। दिल्ली सरकार की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक यहां पॉजिटिविटी रेट गिरकर 5.78 % तक पहुंच गया है। यह 6 अप्रेल के बाद सबसे कम है। तब यह दर 4.9% थी। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में स्थिति में काफी सुधार हो रहा है, लेकिन हमारा लक्ष्य पॉजिटिविटी रेट 2% तक लाने का होना चाहिए। 22 अप्रेल को पॉजिटिविटी रेट सबसे ज्यादा 36.2% था। दिल्ली में एक हफ्ते में नए केस तीन गुना से ज्यादा कम हो गए हैं। हालांकि, इस दौरान टेस्ट भी कम हुए हैं। मंगलवार को सिर्फ 66,573 टेस्ट किए गए। इस दिन 4,482 लाेगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले सोमवार को 4,524, रविवार को 6,456, शनिवार को 6,430, शुक्रवार को 8,506, गुरुवार को 10,489 और बुधवार को 13,287 केस मिले थे।

24 घंटे में रिकॉर्ड 20.08 लाख टेस्ट
देश में कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पाने के लिए टेस्टिंग-ट्रेसिंग पर जोर दिया जा रहा है। इसी के मद्देनजर बीते दिन देश में रिकॉर्ड 20 लाख 8 हजार 296 कोरोना टेस्ट किए गए। यह सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया में एक दिन में किए गए टेस्ट का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 11 मई को 19 लाख 83 हजार 804 टेस्ट किए गए थे। इस बीच देश में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दिन रिकॉर्ड 4,525 लोगों की महामारी की वजह से जान गई। यह कोरोना से एक दिन में हुई मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले मंगलवार को ही 4,334 मौतें हुई थीं। देश के नए मामलों के आंकड़े जरूर राहत देने वाले हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2 लाख 67 हजार 44 नए केस सामने आए। वहीं, 3 लाख 89 हजार 566 लोग ठीक भी हुए। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में एक लाख 27 हजार 109 की कमी हुई।

Must Read: जम्मू कश्मीर में अमरनाथ के पास बादल फटा, गृहमंत्री अमित शाह ने उपराज्यपाल से ली जानकारी

पढें लाइफ स्टाइल खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :