Sirohi @ पीएम मोदी के जन्मदिन विशेष: मोदी के जन्मदिन पर कच्ची बस्ती के बच्चों के साथ भाजपाइयों ने काटा केक, वितरित की फल और मिठाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस पर सिरोही भाजपा नगर मंडल की ओर से सेवा एवं समर्पण अभियान शुरू किया गया। अभियान के तहत आज कच्ची बस्तियों में जाकर बच्चों के साथ केक काटा और बच्चों को फल व मिठाई वितरित की। इस दौरान कच्ची बस्तियों के परिवारों को शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

मोदी के जन्मदिन पर कच्ची बस्ती के बच्चों के साथ भाजपाइयों ने काटा केक, वितरित की फल और मिठाई

सिरोही।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) के 71वें जन्मदिवस पर सिरोही भाजपा नगर मंडल(Sirohi BJP Municipal Circle) की ओर से सेवा एवं समर्पण अभियान शुरू किया गया। अभियान के तहत आज कच्ची बस्तियों में जाकर बच्चों के साथ केक काटा और बच्चों को फल व मिठाई वितरित की। इस दौरान कच्ची बस्तियों के परिवारों को शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।सिरोही भाजपा शहर मण्डल के तत्वावधान में आयोजित सेवा समर्पण कार्यक्रम के तहत सिरोही शहर के भाजपाइयों ने एकत्रित होकर अभियान के जिला संयोजक विजय गोठवाल, जिला परिषद सदस्य लुंबाराम चौधरी, नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी, महिपालसिंह चारण, एडवोकेट अशोक पुरोहित, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़ आदि के नेतृत्व में आयकर विभाग कार्य के समीप स्थित कच्ची बस्ती की झोपड़ियों में रहने वाले निर्धन परिवारों के बच्चों के हाथों से आकर्षक केक कटवाया। वहां बड़ी संख्या में उपस्थित बच्चों को केक और फल, मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई। इस मौके पर बच्चों ने भी प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु की कामना कर गगनभेदी नारे लगाए। कार्यक्रम में नगर महामंत्री वीरेंद्र एम चौहान, विजय पटेल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष हेमलता पुरोहित, दमयंती डाबी, नगर उपाध्यक्ष गीता पुरोहित, मणिबाई माली, रणछोड़ पुरोहित, नगर मंत्री महेंद्र माली, अजय भट्ट, राहुल रावल, पार्षद प्रवीण राठौड़, गोविंद माली, चुन्नीलाल पटेल, जितेंद्र गर्ग, माणकचंद सोनी, रणछोड़ प्रजापत, इमरान खान,रमजान खान, कपूराराम पटेल, दिनेश प्रजापत, महेंद्र खंडेलवाल, ललित सुथार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Must Read: जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन ने मैट्रिमोनी वर्चुअल मीट की अभिनव पहल शुरू की, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 अक्टूबर तक

पढें लाइफ स्टाइल खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :