Sirohi @ पीएम मोदी का जन्मदिन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पर किसान जवान सम्मान दिवस मनाया, किसान मोर्चा ने पूर्व सैनिकों व किसानों को किया सम्मानित

भाजपा किसान मोर्चा की ओर से शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वां जन्मदिन किसान व जवान सम्मान दिवस के रूप मनाया। मोर्चा की ओर से सेवानिवृत्त सैनिकों को, उत्कृष्ट किसानों व उत्कृष्ट पशुपालकों को सम्मानित किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पर किसान जवान सम्मान दिवस मनाया, किसान मोर्चा ने पूर्व सैनिकों व किसानों को किया सम्मानित

सरूपगंज। 
भाजपा किसान मोर्चा की ओर से शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वां जन्मदिन किसान व जवान सम्मान दिवस के रूप मनाया। मोर्चा की ओर से सेवानिवृत्त सैनिकों को, उत्कृष्ट किसानों व उत्कृष्ट पशुपालकों को सम्मानित किया गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार सेवा समर्पण पखवाड़ा का शुभारंभ प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीरों पर तिलक व माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी, अभियान जिला प्रभारी विजय गोठवाल, जिला उपाध्यक्ष किरण पुरोहित, किसान मोर्चा जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत,ओबीसी जिलाध्यक्ष पवन घांची, सिरोही शहर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल एवं पेशुआ सरपंच दान ने नरेंद्र मोदी के जीनव व राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर वक्तव्य दिया।

इस दौरान सरूपगंज मंडल अध्यक्ष रुपाराम देवासी, रोहीडा मंडल अध्यक्ष रोहित रावल, महामंत्री रतनलाल गरासिया,विनोद दवे,हेमंत शर्मा, बदाराम रावल, भुराराम कलबी, मोहनलाल प्रजापत, जिला परिषद सदस्य सीमा गमेती, जोशना माली, पंचायत समिति सदस्य वीणादेवी रावल, देवाराम गरासिया, फगनाराम, सोमाराम कलबी, भेराराम माली, नींबाराम माली, रतनराज रावल, गोरधन मोहरेशा, भरत पुरोहित, नेमाराम चौधरी, शैतानसिंह, रावाराम चौधरी, कैलाश माली, हितेश प्रजापत सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इन्हें किया सम्मनित 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन पर किसान व जवान सम्मान के तहत सम्मानित सैनिक सेवानिवृत्त नायब रेसलदार आर्मडकोर जालमसिंह देवड़ा विरोली, सेवानिवृत्त लांस नायक राजपूताना राइफल मांगूसिंह देवड़ा विरौली, सेवानिवृत्त हवलदार राजपूताना राइफल दीपसिंह देवड़ा विरौली, सेवानिवृत्त हवलदार तोपखाना रामसिंह देवड़ा विरौली, सेवानिवृत्त सूबेदार राजपुताना राइफल रणजीतसिंह पवार झाडोली, सेवानिवृत्त हवलदार 19 ग्रेनेडियर बलवंतसिंह पवार, सेवानिवृत्त हवलदार राजपूत ग्रुप जगतसिंह पवार झाडोली, सेवानिवृत्त नायब सूबेदार प्रवीण प्रजापत झाडोली, सेवानिवृत्त सूबेदार प्रवीण कुमार सुथार झाड़ोली, हवलदार ग्रेनेडियर ग्रुप, मरणोपरांत स्व. पन्नेसिंह देवड़ा विरौली की धर्मपत्नी प्रकाश कुंवर को, सेवानिवृत्त वारंट अधिकारी वायुसेना देवदत्त गहलोत दुलीचंद गहलोत रोहिड़ा को माल्यार्पण कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वही उत्कृष्ट किसान एवं उत्कृष्ट पशुपालको भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Must Read: मातृभूमि की रक्षा करते हुए राजस्थान का बेटा भारत-चीन बॉर्डर पर शहीद, छोड़ गए पत्नी-बच्चों का साथ

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :