Sirohi भाजपा कार्यसमिति की बैठक: भाजपा युवा मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक में संगठन को मजबूती देने की अपील, आमजन को जागरूक करने का आह्वान

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक एवं अभिनंदन समारोह आबूरोड में आयोजित किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित के सानिध्य एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष गोपाल माली की अध्यक्षता में हुए समारोह में नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया।

भाजपा युवा मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक में संगठन को मजबूती देने की अपील, आमजन को जागरूक करने का आह्वान

आबूरोड, सिरोही।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक एवं अभिनंदन समारोह आबूरोड में आयोजित किया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित के सानिध्य एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष गोपाल माली की अध्यक्षता में हुए समारोह में नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पुरोहित ने संगठन की विचारधारा से कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया। जिलाध्यक्ष गोपाल माली ने युवा कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया।
विधायक जगसीराम कोली एवं आबू पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया ने राज्य की गहलोत सरकार की गलत नीतियों को लेकर आमजन को जागरूक करने की अपील की।
बैठक के बाद भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर रीट परीक्षा के पेपर लीक व अन्य अनियमितताओं की सीबीआई जांच करवाने की मांग की। 
ज्ञापन में बताया कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 से पूर्व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दल द्वारा जन-घोषणा पत्र राजस्थान जारी कर पृष्ठ कमांक 15 के बिन्दु कमांक 6 के माध्यम से यह वादा किया गया था कि कांग्रेस पार्टी द्वारा राजस्थान में सरकार बनाने पर  समीक्षा करते हुए अन्य पात्रता योग्यता प्रतियोगिता परीक्षाओं से जुड़ी विसंगतियों को दूर किया जाएगा।
लेकिन सरकार में आने के बाद भी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने वादा खिलाफी के नए मापदण्डों को स्थापित करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं में विसंगतियों को हटाना तो दूर सभी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताएं की गई।
रीट भर्ती में अनियमितता बेरोजगारों के ​साथ खिलवाड़
युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 2021 में धांधली हुई। पेपर लीक मामले में कई नाम सामने आ रहे हैं। सरकार ने लाखों बेरोजगारों के ​भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।

इस मामले में तत्कालीन शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा से भी पूछताछ होने चाहिए। एसओजी मुख्य अभियुक्तों को बचाकर कुछ लोगों को अभियुक्त बनाकर मामले में इतिश्री करने में आमदा है। भाजपा युवा मोर्चा की मांग है कि इस मामले में जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए। 
इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सुरेश सिंदल, भाजपा जिला महामंत्री जय सिंह राव, आबूरोड पालिकाध्यक्ष मगनदान चारण, नगर पालिका उपाध्यक्ष रवि शर्मा ,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र साम्बरिया, बाबूभाई पटेल, सुरेश कोठारी,जिला महामंत्री गणपत सिंह, अनिल प्रजापत ,जितेंद्र चौधरी ,हिरेन्द्र पाल सिंह, मुकेश राजपुरोहित, शनि कुमार जैन , अजय वाला, प्रेम सिंह , नरपत चारण, यश दवे, प्रवीण रावल, हिम्मत सिंह, अर्जुन माली, सरवन मेघवाल, अनुज गोयल, मंगल सिंह, हिमांशु मिश्रा,  जतिन पटेल, शैलेश चौधरी, निलेश मालवीय, धुलाराम गरासिया, प्रवीण जिंगर, छगन कोली ,मरुधर सिंह चौहान, दुर्गेश शर्मा, प्रकाश कुमार राणा, चिन्मय चौहान ,भैराराम देवासी, प्रफुल्ल माली, महिपाल सिंह, रतन रावल ,भावेश खत्री, प्रवीण कोली, प्रवीण वैष्णव ,महेंद्र कोली ,रितेश परिहार , खुशबू राजपुरोहित, दिशा सोलंकी, सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Must Read: Kashi Vishwanath Temple में जालोर रामसीन के कारीगरों ने तैयार किए मुख्य दरवाजे, सागवान की लकड़ी से तैयार 3 टन वजनी मुख्य दरवाजा

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :