Sirohi शरद महोत्सव-2021 का उद्घाटन: Chief Minister Ashok Gehlot ने माउण्ट आबू शरद महोत्सव का किया उद्घाटन, माउंट में बताया योजनाबद्ध विकास

सीएम ने कहा कि इस क्षेत्र को पर्यटकों के लिए अधिक सुविधाजनक और आकर्षक बनाया जा सके। इसके लिए माउण्ट आबू विकास समिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित की जानी चाहिए। सीएम गहलोत बुधवार को मुख्यमंत्री निवास से वीसी के माध्यम से आबू पर्वत नगर पालिका के शरद महोत्सव-2021 के उद्घाटन तथा लोकार्पण एवं शिलान्यास ---

Chief Minister Ashok Gehlot ने माउण्ट आबू शरद महोत्सव का किया उद्घाटन, माउंट में बताया योजनाबद्ध विकास

जयपुर।
राजस्थान के एक मात्र हिल स्टेशन के योजनाबद्ध विकास के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पर्यटन विभाग और स्वायत्त शासन विभाग को प्लानिंग करने के निर्देश दिए है। 
सीएम ने कहा कि इस क्षेत्र को पर्यटकों के लिए अधिक सुविधाजनक और आकर्षक बनाया जा सके। इसके लिए माउण्ट आबू विकास समिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित की जानी चाहिए। 
सीएम गहलोत बुधवार को मुख्यमंत्री निवास से वीसी के माध्यम से आबू पर्वत नगर पालिका के शरद महोत्सव-2021 के उद्घाटन तथा लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने माउण्ट आबू की प्रसिद्ध नक्की झील पर गांधी वाटिका में गांधीजी की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद महात्मा गांधी पुस्तकालय का उद्घाटन किया।


 सीएम गहलोत ने झील के किचन गार्डन पर पार्किंग एवं टेरेस गार्डन का शिलान्यास भी किया। इस दौरान सीएम ने निर्देश दिए कि करीब तीस साल से मनाए जा रहे शरद महोत्सव को और भी आकर्षक एवं वृहद स्तर पर आयोजित किया जाए।
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन और इससे जुड़ी हुई गतिविधियों को बढ़ावा देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। 
इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन से बड़ी संख्या में लोगों की आजीविका जुड़ी हुई है। इसे देखते हुए राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पर्यटन उद्योगाें को प्रोत्साहित कर रही है। 
सीएम ने कहा कि राजस्थान को पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पहली बार 500 करोड़ रूपए का पर्यटन विकास कोष बनाया गया है। 
इस कोष से पर्यटक स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं के विकास, उनके संरक्षण तथा राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत ब्रांडिंग जैसे कार्य किए जाएंगे। 
गहलोत ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में राजस्थान की देश और दुनिया में अनूठी पहचान है। यहां की मनभावन संस्कृति, किलों, महलों, बावड़ियों तथा वाइल्ड लाइफ, डेजर्ट आदि से जुड़े आकर्षक स्थलों को देखने बड़ी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक आते हैं। 
रोजगार में भी पर्यटन उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। दुनिया के कई मुल्कों की अर्थव्यवस्था तो इस उद्योग से जुड़ी गतिविधियों पर ही निर्भर करती है। 
गहलोत ने कहा कि विगत कुछ दिनों में कोरोना के केस फिर से तेजी बढ़ने लगे हैं। यह चिंता का विषय है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से कहा कि वे कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनने सहित अन्य प्रोटोकॉल का प्रभावी रूप से पालन करें। इसके साथ ही वैक्सीन की दोनों डोज अवश्य लें। 
सीएम ने कहा कि हम सबकी सोच होनी चाहिए कि देश में प्रेम एवं भाईचारे की भावना को मजबूत बनाएं और तनाव एवं अविश्वास के माहौल को कैसे दूर करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते तीन साल में शिक्षा, चिकित्सा, सड़क निर्माण, सिंचाई सुविधाओं के विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में सिरोही जिले को कई सौगात मिली हैं। 
मेडिकल कॉलेज निर्माण, 12 ऑक्सीजन प्लांट, सात महात्मा गांधी अंगे्रजी माध्यमिक विद्यालय, जल जीवन मिशन के तहत 159 करोड़ रूपए की लागत से 60 हजार घरों में नल से पानी, बत्तीसा नाला एवं जवाई पुनर्भरण योजना सहित अन्य विकास के कार्यों को गति दी जा रही है।
स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रदेश के एक मात्र हिल स्टेशन माउण्ट आबू के सुनियोजित विकास के लिए विभाग पूरी तत्परता से कार्य किया जाएगा। 
धारीवाल ने कहा कि इंदिरा रसोई योजना तथा इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को बड़ा लाभ मिल रहा है। 
उन्होंने मुख्यमंत्री के ‘‘कोई सफाईकर्मी मैला न ढोए‘‘ के संकल्प को साकार करने के लिए नगरीय संस्थाओंं द्वारा सीवरेज मशीनों की खरीद एवं  बजट घोषणाओं की क्रियान्विति की जानकारी दी। 
पयर्टन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए राजस्थान को इंडिया टूडे ट्यूरिज्म अवार्ड 2021 में बेस्ट आईकोनिक लैंडस्केप डेस्टीनेशन अवार्ड, बेस्ट फेस्टीवल डेस्टीनेशन अवार्ड और ट्रेवल एण्ड लीजर इंडियाज बेस्ट अवार्डस 2021 में सर्वश्रेष्ठ राज्य के साथ सर्वश्रेष्ठ वेडिंग डेस्टीनेशन अवार्ड और कोन्डेनास्ट ट्रेवलर अवार्ड-2021 में बेस्ट इंडियन स्टेट फॉर रोड ट्रिप एवं रनरअप बेस्ट लेजर डेस्टिनेशन अवार्ड मिले हैं। 
यह दर्शाता है कि राज्य सरकार पर्यटन विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। उप मुख्य सचेतक एवं सिरोही जिले के प्रभारी  महेन्द्र चौधरी ने कहा कि देशी-विदेशी पर्यटकों में राजस्थान के प्रति आकर्षण बढ़ा है।
इसी का नतीजा है कि जयपुर, जैसलमेर, आबू सहित अन्य स्थानों पर पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है और पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिला है। मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं विधायक संयम लोढ़ा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने इस महोत्सव का उदघाटन किया है। 
यह स्थानीय लोगों के लिए बड़े गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल, प्रदेश के तीस जिलों में सरकारी मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना, एकल खिड़की जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं से पूरे प्रदेश में उत्सव का माहौल है। 
स्वायत्त शासन सचिव भवानी सिंह देथा एवं माउण्ट आबू नगर पालिका अध्यक्ष जीतू राणा ने महोत्सव के तहत आयोजित की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। 
इस अवसर पर सांसद नीरज डांगी, प्रमुख शासन सचिव पर्यटन गायत्री राठौड़, निदेशक स्थानीय निकाय दीपक नन्दी भी मौजूद थे। सांसद  देवजी पटेल, सिरोही जिले के विधायक तथा अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पर्यटक भी वीसी लिंक के जरिए जुड़े।

Must Read: South Africa से जयपुर लौटे एक ही परिवार के 4 लोग और उनके 5 रिश्तेदारों में Omicron Variants की पुष्टि

पढें लाइफ स्टाइल खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :