घमंड कहीं ले ना डूबे: भाजपा प्रत्याशी के बिगड़े बोल, कार्यकर्ताओं को बताया "कचरा"

इस विवादित बयान का वीडियो पूरे क्षेत्र में खूब वायरल हो रहा हैं। लोग इस वायरल विडिओ पर अनेकों तरह से कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने तो ये भी लिखा कि "आप जिलाध्यक्ष के भाई हैं ये ही आपकी योग्यता हैं, बाकी थोड़ी बहुत भी योग्यता आपमें होती तो इस तरह से कार्यकर्ताओं का अपमान नही करते।"

भाजपा प्रत्याशी के बिगड़े बोल, कार्यकर्ताओं को बताया "कचरा"

सिरोही। सिरोही जिले में पंचायतीराज चुनाव अपनी चरमसीमा पर हैं। दोनो ही पार्टियों के नेता और प्रत्याशी जोरशोर से अपने अपने पक्ष में मतदान के लिए चुनावी सभाएं कर रहे हैं। ऐसे में जिला परिषद के वार्ड संख्या 05 के भाजपा उम्मीदवार अर्जुनराम पुरोहित भी अपने मतदाताओं को रिझाने के लिए गांव गांव जाकर मतदाताओं से वोट मांग रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम पुरोहित ने कल एक चुनावी सभा में विवादित बयान दे दिया जिससे मतदाताओं के साथ साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को भी नाराज कर दिया हैं। अर्जुनराम पुरोहित ने अपने भाषण में कहा कि "मैं नरेंद्र मोदी का प्रतिनिधि हूँ, भाजपा में उसी व्यक्ति को टिकिट मिलता हैं जो योग्य होता हैं, बाकी सारे कार्यकर्ता कचरे की तरह साफ हो जाते हैं।" इसे अर्जुनराम का घमंड ही कहा जा सकता हैं कि वो अपनी ही पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को कचरे की संज्ञा से अपमानित कर रहे हैं। अर्जुनराम पुरोहित के इस विवादित बयान का वीडियो पूरे क्षेत्र में खूब वायरल हो रहा हैं। लोग इस वायरल विडिओ पर अनेकों तरह से कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने तो ये भी लिखा कि "आप जिलाध्यक्ष के भाई हैं ये ही आपकी योग्यता हैं, बाकी थोड़ी बहुत भी योग्यता आपमें होती तो इस तरह से कार्यकर्ताओं का अपमान नही करते।" इस वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ क्षेत्र के मतदाताओं में भी खासी नाराजगी देखी जा रही हैं। यानी कुल मिलाकर बात की जाए तो भाजपा प्रत्याशी का ये बयान उनकी चुनावी वैतरणी पार करने में मुश्किलें पैदा कर सकता हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई हैं अर्जुनराम पुरोहित

सिरोही जिला परिषद के वार्ड संख्या 05 से भाजपा उम्मीदवार अर्जुनराम पुरोहित सिरोही भाजपा के जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित के सगे छोटे भाई हैं। वार्ड संख्या 05 उनका गृह क्षेत्र नहीं होने के बावजूद उन्हें यहाँ से टिकिट दिया गया। यह वार्ड पूर्व जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया का निर्वाचन क्षेत्र हैं और इस बार भी वो यहाँ से टिकिट की प्रबल दावेदार थी, पर भाई भतीजा वाद के चलते जिलाध्यक्ष ने कद्दावर नेत्री का टिकिट काटकर अपने छोटे भाई को जिला प्रमुख बनाने के लिए यहां से मैदान में उतारा गया हैं। पर मतदान से पहले ही इस तरह के विवादित बयान देकर अर्जुनराम ने खुद अपनी राह मुश्किल के दी हैं।

Must Read: रानीवाड़ा के जिस पूजा अस्पताल के एमडी को बीसीएमओ ने पहचानने से कर दिया था इनकार, उसके साथ हाथ मिलाते हुए फोटो हुई वायरल

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :