Ajmer @ वैक्सीन लगाने पर सांप का डर: अजमेर में वैक्सीन लगाने गई मेडिकल टीम को सांप से डराकर भगाने का प्रयास, गांव वालों ने समझाया तो लगवाई वैक्सीन

अजमेर जिले के नागेलाव गांव में एक महिला ने कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए पहुंची टीम को सांप दिखाकर डरा दिया। महिला मेडिकल टीम से कोरोना की वैक्सीन लगवाना नहीं चाहती थी। ऐसे में महिला सपेरा ने मेडिकल को सांप दिखा कर भगाने का प्रयास किया।

अजमेर।
अजमेर जिले के नागेलाव गांव में एक महिला ने कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए पहुंची टीम को सांप दिखाकर डरा दिया।  महिला मेडिकल टीम से कोरोना की वैक्सीन लगवाना नहीं चाहती थी। ऐसे में महिला सपेरा ने मेडिकल को सांप दिखा कर  भगाने का प्रयास किया। हालांकि वहां मौजूद गांववालों ने महिला को समझाया तो उसने उनकी बात मानते हुए कोरोना की वैक्सीन लगवाई।  
जानकारी के मुताबिक पीसांगन उपखंड क्षेत्र के नागेलाव में चिकित्सा टीम डोर टू डोर कोरोना टीकाकरण करते हुए कालबेलियों के डेरों में पहुंची। तब वहां डेरे में मौजूद सपेरा कमलादेवी ने टीकाकरण करवाने से साफ इनकार कर दिया। चिकित्सा टीम को पिटारे में बंद कोबरा सांप को बाहर निकालकर डराया। कमला ने सांप मेडिकल टीम के सामने रख दिया और बोली कि वैक्सीन लगाई को सांप से डसा दूंगी। इसके बाद चिकित्सा विभाग ने अन्य ग्रामीणों की मदद ली और कमला देवी को कोरोना वैक्सीन लगाने की फायदे बताए। इसके बाद काफी देर प्रयास करने के बाद वह वैक्सीन लगाने को राजी हुई। 
मेडिकल टीम ने सपेरा बस्ती में लगाए 20 वैक्सीन
पहले जहां सपेरा बस्ती की कमला देवी कोरोना वैक्सीन लगाना तो दूर मेडिकल टीम को भगाने पर आतूर थी, बाद में गांव वालों की मदद से जब मेडिकल टीम ने समझाई की तो एक के बाद एक लोग वैक्सीन लगाने के लिए आगे आ गए। कमला देवी सपेरा सहित मेडिकल टीम ने सपेरा बस्ती के 20 लोगों को  कोरोना वैक्सीन की डोज लगवाई।

Must Read: Reet Exam 2021 के पेपर लीक मामले में जालोर और जयपुर से 2 की गिरफ्तारी, शिक्षा संकुल से लीक हुआ था रीट परीक्षा पेपर

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :