जालोर में पुलिस की अफीम पार्टी: जालोर के सायला पुलिस थाने के एएसआई विरोध प्रदर्शन में कानून व्यवस्था संभालने तो गए,लेकिन अफीमचियों के साथ बैठकर किया अफीम का सेवन, वीडियो वायरल

जालोर जिले के सायला थाना क्षेत्र से सामने आया हैं, जहां क्षेत्र के दहिवा गांव के एक खेत में पुलिस के तीन सहायक उप निरीक्षक और कुछ ग्रामीण मिलकर अफीम पार्टी करते नज़र आ रहे हैं। पुलिसकर्मियों के साथ चल रही इस अफीम पार्टी का वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं।

जालोर के सायला पुलिस थाने के एएसआई विरोध प्रदर्शन में कानून व्यवस्था संभालने तो गए,लेकिन अफीमचियों के साथ बैठकर किया अफीम का सेवन, वीडियो वायरल

जालोर।
प्रदेश में अफीम और डोडा-पोस्ट के सेवन पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा हुआ हैं। बावजूद इसके मारवाड़ क्षेत्र में आपको हर गांव में अफीम का सेवन करते बहुत से लोग मिल जाएंगे,लेकिन जब कानून के रखवाले ही प्रतिबंधित अफीम का सेवन करने में लगे हो तो उनपर कार्रवाई कौन करें! ताज़ा मामला जालोर जिले के सायला थाना क्षेत्र से सामने आया हैं, जहां क्षेत्र के दहिवा गांव के एक खेत में पुलिस के तीन सहायक उप निरीक्षक और कुछ ग्रामीण मिलकर अफीम पार्टी करते नज़र आ रहे हैं। पुलिसकर्मियों के साथ चल रही इस अफीम पार्टी का वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। देश प्रदेश की सरकारें जो भी नियम कायदे बनाती हैं उन नियम कायदों की पालना करवाने का जिम्मा पुलिस विभाग का हैं, पर यहां तो खुद पुलिसकर्मी खाकीवर्दी में गैर कानूनी गतिविधि में शामिल होते नज़र आ रहे हैं। जब खाकीधारी ही ऐसी गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल होने लग जाएंगे तो फिर क्षेत्र में कानून व्यवस्था के क्या हाल होंगे?  ये आसानी से समझा जा सकता हैं। यूं तो जालोर जिले में अफीम की मनुहार एक आम बात हैं। पर किसी अफीम पार्टी में एक साथ तीन तीन पुलिस सहायक उप निरीक्षकों का वर्दी में बैठकर नशा करना संभवतः यह पहला मामला होगा।

यह है मामला
आपको बताते चले कि 30 जून को सायला थाना क्षेत्र के दहिवा गांव के किसानों ने भारतमाला परियोजना के विरोध में प्रदर्शन किया था। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों किसान शामिल हुए थे और सड़क निर्माण कम्पनी के विरुद्ध जोरदार विरोध किया गया था। और इसी विरोध प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सायला थाने में तैनात एएसआई चतराराम, नरेंद्र बिश्नोई और जालोर से एएसआई रघुनाथ बिश्नोई सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा था। इनमें से उपरोक्त तीनों एएसआई यहां एक खेत में पेड़ के नीचे बैठकर अफीम की पार्टी करते नज़र आए। 
वायरल ​वीडियो में साफ नजर आ रहे है पुलिसकर्मी
वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा हैं कि एक ग्रामीण प्लास्टिक की छोटी थैली में रखे अफीम को बाहर निकालकर एक—एक करके तीनों पुलिसकर्मियों को मनुहार करता हैं। इस पर ये तीनों पुलिसकर्मी अपनी अंगुली अफीम के दूध में डुबोकर चाटते नज़र आ रहे हैं। वही अफीम की कड़वाहट को मिटाने के लिए ऊपर से पानी भी पी रहे हैं।

वीडियो में अफीम लेना नहीं हो रहा साबित
जब इस अफीम पार्टी का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा और हमने इसकी पुष्टि के लिए जब सायला थानाधिकारी ध्रुव प्रसाद से मामले में जानकारी चाही तो पहले तो उन्होंने वीडियो की जानकारी नहीं होने का हवाला दिया। लेकिन जब हमने उन्हें वीडियो उपलब्ध करवाया तो उन्होंने कहा कि वीडियो में अफीम लेना साफ जाहिर नहीं हो रहा। यानी थानाधिकारी अपने मातहत दोषी पुलिसकर्मियों को बचाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।

Must Read: जालोर की 9 तो सिरोही के 2 तहसील में ही सरकार को नजर आया सूखा, खरीफ फसल पर 12 जिलों की 69 तहसील में सूखाग्रस्त घोषित

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :