भारत: योगी ने खराब मौसम के कारण भोपाल दौरा रद्द किया
लखनऊ, 22 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मध्य प्रदेश में भारी बारिश के कारण भोपाल अपना दौरा रद्द कर दिया है। वह भाजपा की केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए वहां जाने वाले थे।राज्य के आधिकारिक प्रवक्ता

लखनऊ, 22 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मध्य प्रदेश में भारी बारिश के कारण भोपाल अपना दौरा रद्द कर दिया है। वह भाजपा की केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए वहां जाने वाले थे।राज्य के आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक, योगी अब बैठक में वर्चुअल तौर पर शामिल होंगे।
केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं।
बैठक में मुख्यमंत्री, मंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सदस्य राज्यों और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
कनेक्टिविटी, बिजली, नदी जल बंटवारा और आम हित के अन्य मुद्दे बैठक के एजेंडे में हैं।
खराब मौसम के चलते भोपाल समेत मध्य प्रदेश के कई हिस्से पानी में डूब गए हैं।
अगले 24 घंटों में 10 से अधिक जिलों में अत्यधिक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।
खबरों के मुताबिक, भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट को हवाई यातायात के लिए फिलहाल बंद कर दिया गया है।
--आईएएनएस
पीटी/एसजीके
Must Read: असदुद्दीन ओवैसी बोले- ‘शिवलिंग नहीं, फ़व्वारा था...’, अब दोबारा नहीं खोएंगे कोई मस्जिद
पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन