Kanwar Yatra 2022: हरिद्वार में गंगा के बहाव में बहे 7 कांवड़िए, गोताखोरों ने भी लगा दी छलांग, वीडियो आया सामने
हरिद्वार में गंगा तट पर एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। यहां गंगा के तेज बहाव में सात कांवडिए बह गए। गनीमत रही कि समय रहते सभी को बचा लिया गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।
हरिद्वार | सावन माह के शुरू होते ही देवभूमि उत्तराखंड में कांवड़ मेला भी शुरू हो गया है। कावंडिए गंगा नदी से गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर रहे है। इसी बीच हरिद्वार में गंगा तट पर एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। यहां गंगा के तेज बहाव में सात कांवडिए बह गए। गनीमत रही कि समय रहते सभी को बचा लिया गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।
गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा बचाई जान
वीडियो में देखा जा सकता है कि, सात कांवडिए गंगा में बहे जा रहे है। प्रशासन की ओर से वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों और गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगाकर उन्हें किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला।
ये भी पढ़ें:- Rashtrapati Chunav 2022: ‘महामहिम’ बनी ‘द्रौपदी मुर्मू’, क्रॉस वोटिंग ने खोली विपक्षी दलों की एकता की पोल
#WATCH उत्तराखंड: हरिद्वार में गंगा नदी में तेज बहाव के चलते 7 कावड़िए बह गए जिनको सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान में बचाया गया। pic.twitter.com/Z3sFocyDFH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2022
प्रशासन की अपील तेज बहाव में न जाएं
कांवडियों के बहने की सूचना पर आर्मी और पुलिस ने तुरंत जॉइंट अभियान चलाकर उनकी जान बचाई। इसी के साथ प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि गंगाजल लेने आने कांवड़ियों को और स्थान करने वाले भक्तों को गंगा के तेज़ बहाव से दूरी बनाए रखना चाहिए।
Must Read: भारत ही एकमात्र देश है जो विश्व को दिशा, शांति और धर्म दे सकता है: केंद्रीय मंत्री भगवंत खुबा
पढें अध्यात्म खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन