गणेशोत्सव 2022: सीएम एकनाथ शिंदे का बड़ा ऐलान, गणेश उत्सव के दौरान हाइवे किया टोल फ्री, नहीं देना होगा शुल्क

महाराष्ट्र में पिछले दो साल से कोरोना के चलते बंद रहे त्योहारों-उत्सवों का इस साल लोग जमकर मजा ले सकेंगे। महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस बार दही हांडी और गणेशोत्सव को धूमधाम से मनाने का ऐलान है।

सीएम एकनाथ शिंदे का बड़ा ऐलान, गणेश उत्सव के दौरान हाइवे किया टोल फ्री, नहीं देना होगा शुल्क

मुंबई | महाराष्ट्र में पिछले दो साल से कोरोना के चलते बंद रहे त्योहारों-उत्सवों का इस साल लोग जमकर मजा ले सकेंगे। महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस बार दही हांडी और गणेशोत्सव को धूमधाम से मनाने का ऐलान है। यहीं नहीं, सीएम शिंदे ने गणेशोत्सव के लिए मुंबई, पुणे से कोंकण जानें वाले भक्तों की गाड़ियों को भी टोल फ्री करने की घोषणा कर दी है।

विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला
गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन महाराष्ट्र में इस त्यौहार की बात ही कुछ और होती है। ऐसे में गणेशोत्सव के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 214 विशेष ट्रेनें भी चलाने का निर्णय किया गया है। इन सभी ट्रेनों का संचालन इस माह के अंतिम सप्ताह से अगस्त महीने तक रहेगा। जिससे यात्रियों को भीड़-भाड़ और अन्य असुविधाओं से छुटकारा मिलेगा और उनकी यात्रा आसान हो जाएगी।

ये भी पढ़ें:- Gujarat Assembly Election : अरविंद केजरीवाल की दिल्ली-पंजाब फतेह के बाद अब गुजरात में भी बिजली मुफ्त देने की घोषणा

कानून के दायरे में रहकर मनाए जाएं त्यौहार
अगस्त में कई त्यौहार एक साथ आ रहे हैं। ऐसे में त्यौहारों को लेकर महाराष्ट्र सरकार बेहद सर्तक हो गई है। सीएम शिंदे ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में गणेशोत्सव, दही हांडी और मुहर्रम के आगामी त्याहोरों के लिए राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति पर एक समीक्षा बैठक की है। उन्होंने कहा कि सभी त्यौहारों को खुशी से मनाया जाएगा लेकिन कानून के दायरे में रहकर सभी को इसका पालन करना होगा।

ये भी पढ़ें:- हे भगवान! : भाई-भाभी की हादसे में मौत के बाद शवों को देखकर बहन छत से कूदी, रो पड़ा पूरा गांव

Must Read: Minister in charge of Dungarpur भंवर सिंह भाटी ने बेणेश्वर धाम में की पूजा अर्चना, राज्य की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

पढें अध्यात्म खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :