भारत: झारखंड : खूंटी में एक ही परिवार के तीन लोगों की कुदाल से काटकर हत्या

रांची, 22 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड के खूंटी जिला मुख्यालय के पास भंडरा गांव में एक परिवार के तीन लोगों की कुदाल से काटकर हत्या कर दी गयी है। वारदात रविवार-सोमवार की दरमियानी रात की है। पुलिस को सोमवार सुबह 10 बजे इसकी जानकारी मिली। बताया गया

झारखंड : खूंटी में एक ही परिवार के तीन लोगों की कुदाल से काटकर हत्या
रांची, 22 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड के खूंटी जिला मुख्यालय के पास भंडरा गांव में एक परिवार के तीन लोगों की कुदाल से काटकर हत्या कर दी गयी है। वारदात रविवार-सोमवार की दरमियानी रात की है। पुलिस को सोमवार सुबह 10 बजे इसकी जानकारी मिली।

बताया गया है कि परिवार के एक रिश्तेदार ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान इसी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र निवासी हेमंत पूर्ति के रूप में की है। उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

पुलिस को जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक हेमंत पूर्ति खूंटी थाना क्षेत्र स्थित भंडरा गांव में अपने मामा बीतना मुंडा के घर आया था। उसका अपने मामा और ममेरे भाई के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद था। इसी बात को लेकर उसने मामा बीतना मुंडा और उनके दो पुत्रों -- सूरा मुंडा और विकास मुंडा की कुदाल से काटकर हत्या कर दी। उनपर उस वक्त हमला किया गया, जब वे गहरी नींद में सो रहे थे।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने यह वारदात अकेले अंजाम दिया या फिर किसी अन्य ने उसका सहयोग किया।

इस वारदात से इलाके में सनसनी है। परिवार में कोहराम है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेजा है।

--आईएएनएस

एसएनसी/एसकेपी

Must Read: भारत में 10,725 नए कोविड मामले, 36 मौतें

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :