California @ समुद्र में तेल रिसाव: अमेरिका के कैलिफोर्निया में समु्द्र में हुआ 3 हजार बैरल तेल का रिसाव, मछली पालन सहित समुद्री जीवों को नुकसान

अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया के आरेंज काउंटी क्षेत्र के समुद्री इलाके में तेल रिसाव हो गया। करीबन 18 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में हुए तेल रिसाव से मछलियों के साथ समुद्री पक्षियों की मौत होना सामने आई है। स्थानीय प्रशासन ने मछली पालन बंद कर दिया। अब प्रभावित क्षेत्र में सफाई की जा रही है।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में समु्द्र में हुआ 3 हजार बैरल तेल का रिसाव, मछली पालन सहित समुद्री जीवों को नुकसान

नई दिल्ली, एजेंसी। 
अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया के आरेंज काउंटी क्षेत्र के समुद्री इलाके में तेल रिसाव हो गया। करीबन 18 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में हुए तेल रिसाव से मछलियों के साथ समुद्री पक्षियों की मौत होना सामने आई है। स्थानीय प्रशासन ने मछली पालन बंद कर दिया। अब प्रभावित क्षेत्र में सफाई की जा रही है।

विशेषज्ञों ने इस घटना को पर्यावरण के लिए बड़ा नुकसान बताया है। हंटिंगटन के मेयर ने एक बयान में बताया कि प्रशांत महासागर में करीबन तीन हजार बैरल तेल का रिसाव हो गया। इससे बड़ी तादाद में समुद्री जीव, मछलियों की मौत हो गई। कैलिफोर्निया के फिश एंड वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट ने प्रभावित क्षेत्र में मछली पालन बंद करने के आदेश जारी कर दिए। वहीं तेल कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि पाइप लाइन बंद कर दी गई है।

अब यह मालूम किया जा रहा है कि तेल रिसाव कहां और कैसे हुआ। वहीं कैलिफोर्निया की लोकल एजेंसियां कोस्ट गार्ड के साथ मिलकर प्रभावित क्षेत्र की सफाई कर रही है। जबकि स्थानीय सीनेटर मिशेल स्टील ने इलाके का दौरा कर राष्ट्रपति जो बाइडेन को पत्र लिखकर इस घटना ऑरेंज काउंटी को आपदा घोषित किए जाने की मांग की।

Must Read: स्विटजरलैंड के सांसद निकलॉस सैमुअल गुगर ने ​केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से की मुलाकात, स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा

पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :