भारत: उप्र : रेप पीड़िता का भाई मिला मृत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप
बुलंदशहर, 23 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अहर क्षेत्र के एक गांव में एक 16 वर्षीय लड़की के साथ दो युवकों द्वारा कथित तौर पर बलात्कार किए जाने के करीब एक हफ्ते बाद उसके भाई का शव पेड़ से लटका मिला।पुलिस ने औरंगाबाद तहरपुर के ग्राम प्रधान समेत छह लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है।
पीड़िता के पिता के अनुसार, 20 अगस्त की शाम को 23 वर्षीय युवक को कथित तौर पर ग्राम प्रधान भोलू सिंह और कुछ लोग उसकी बहन के साथ हुए बलात्कार के मामले पर चर्चा करने के लिए ले गए थे, जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
बाद में उसका शव कथित तौर पर एक पेड़ से लटका मिला।
पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया, उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। यह स्पष्ट तौर पर हत्या का मामला है।
हालांकि, स्टेशन हाउस ऑफिसर (आहर), शैलेंद्र कुमार ने कहा, प्रथम ²ष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है लेकिन हम हत्या के कोण से भी जांच कर रहे हैं। हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट का इंतजार है।
--आईएएनएस
एचएमए/एसकेपी
Must Read: सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार को तीस्ता सीतलवाड़ की जमानत याचिका पर जवाब दाखिल करने का समय दिया
पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन