UP: सांप के साथ वीडियो शूट महंगा पड़ा : वीडियो शूट करवाते वक्त शख्स को सांप ने काटा, मौत

मिश्रा ने पिछले दिनों गांव में 200 से ज्यादा सांपों को पकड़ा था। इस दौरान वह अपना वीडियो भी शूट करवाते थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने पड़ोसी रवींद्र कुमार के घर से एक सांप को पकड़ा था और जब वह उस सांप को पकड़कर अपना वीडियो बनवा रहे थे, उसी दौरान उनकी पकड़ से छूटकर सांप ने उन्हें काट लिया।

वीडियो शूट करवाते वक्त शख्स को सांप ने काटा, मौत
शख्स को सांप ने काटा, मौत

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) | उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक व्यक्ति को सांप के साथ वीडियो शूट कराना काफी महंगा साबित हुआ। वीडियो शूट के दौरान सांप ने व्यक्ति को डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान देवेंद्र मिश्रा के रूप में हुई है, जो मरुआझाला गांव का पूर्व ग्राम प्रधान भी था।

मिश्रा ने पिछले दिनों गांव में 200 से ज्यादा सांपों को पकड़ा था। इस दौरान वह अपना वीडियो भी शूट करवाते थे।

राहुल गांधी के इनकार के बाद कई नाम सामने: कौन बनेगा कांग्रेस का अध्यक्ष, कई नामों पर विचार

बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने पड़ोसी रवींद्र कुमार के घर से एक सांप को पकड़ा था और जब वह उस सांप को पकड़कर अपना वीडियो बनवा रहे थे, उसी दौरान उनकी पकड़ से छूटकर सांप ने उन्हें काट लिया।

महाकाल से जुड़े विज्ञापन पर बवाल: महाकाल से मंगवाई थाली ह्रितिक को भरी पड़ी!

सांप को काटने से देवेंद्र मिश्रा ने विभिन्न जड़ी-बूटियों से खुद का इलाज करने की कोशिश की, लेकिन शरीर में जहर अधिक फैल जाने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया।

इस बीच मिश्रा द्वारा एक बर्तन के नीचे रखे गए सांप को भी कुछ घंटों बाद मृत पाया गया।

Must Read: नशे का कारोबार करने वालों के भी सार्वजनिक स्थानों पर लगेंगे पोस्टर : Yogi

पढें उत्तर प्रदेश खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :