Rashtrapatni Remark Row: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर विवादित बयान, अधीर रंजन चौधरी को महिला आयोग का नोटिस 

Rashtrapatni Remark Row: देश में द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ लिए दो-चार दिन भी नहीं हुए कि अभी से उन पर कांग्रेस नेता ने विवादित टिप्पणी कर राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर विवादित बयान, अधीर रंजन चौधरी को महिला आयोग का नोटिस 

नई दिल्ली | Rashtrapatni Remark Row: देश में द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ लिए दो-चार दिन भी नहीं हुए कि अभी से उन पर कांग्रेस नेता ने विवादित टिप्पणी कर राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। जिसके चलते संसद से लेकर सड़कों तक बवाल मच गया है। वहीं, इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने नाराजगी जाहिर करते हुए अधीर रंजन चौधरी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

सोनिया गांधी करें अधीर रंजन पर कार्रवाई
महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा सहित सदस्यों द्वारा हस्ताक्षर कर बयान जारी किया गया है। जिसमें अधीर रंजन चौधरी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोनिया गांधी से भी अनुरोध करते हुए कहा कि वे अधीर रंजन के खिलाफ कार्रवाई करें। 3 अगस्त को इस पूरे मामले की राष्ट्रीय महिला आयोग सुनवाई करेगा। इसी के साथ पर्सनली कमीशन में हाजिर होने के लिए कहा है। यहीं नहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ-साथ हर राज्य की महिला आयोग की ओर से रंजन चौधरी के बयान पर आपत्ति जताई है।

ये भी पढ़ें:- पार्थ की मंत्री पद से छुट्टी: पार्थ हुए दगाबाज तो ममता सरकार भी आई एक्शन में, मंत्री पद से हटाया

क्या कह गए... कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी 
बता दें कि, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बीते बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ जैसे अपमान जनक शब्द का प्रयोग किया था। जिसके बाद से देश में इस बयान को लेकर विवाद छिड़ गया। भाजपा ने कांग्रेस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान करने का आरोप लगाते हुए सोनिया गांधी से उनकी पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान पर माफी मांगने की मांग की है।

ये भी पढ़ें:- Honey Trap: पाक हसीनाओं को दो साल से सेना की गोपनीय जानकारी दे रहा था जवान, अब रिमांड पर आया तो खुले कई राज

Must Read: Invest Rajasthan 2022 से पहले आज जयपुर इंवेस्टमेंट समिट में 23 हजार 528 करोड़ के एमओयू व एलओआई किए साइन

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :