Sirohi @ भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन: भाजपा युवा मोर्चा ने पेट्रोल व डीजल पर वेट कम करने की मांग पर किया प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

पेट्रोल डीजल के दाम को लेकर राजस्थान में अब जमकर राजनीति हो रही है। कांग्रेस सरकार केंद्र पर आरोप लगा रही है और विपक्ष सरकार से दाम कम करने की अपील कर रहा है। भाजपा की ओर से प्रदेश की गहलोत सरकार से लगातार पेट्रोल डीजल पर वेट की दर कम करने की मांग कर रही है।

भाजपा युवा मोर्चा ने पेट्रोल व डीजल पर वेट कम करने की मांग पर किया प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सिरोही।
पेट्रोल डीजल के दाम को लेकर राजस्थान में अब जमकर राजनीति हो रही है। कांग्रेस सरकार केंद्र पर आरोप लगा रही है और विपक्ष सरकार से दाम कम करने की अपील कर रहा है। भाजपा की ओर से प्रदेश की गहलोत सरकार से लगातार पेट्रोल डीजल पर वेट की दर कम करने की मांग कर रही है। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से गहलोत सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर कर मोर्चा खोल दिया। युवा मोर्चा सिरोही के तत्वावधान में आज कलेक्ट्रेट पर भाजपा ने आक्रोश रैली निकाली गई। इस दौरान गहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा युवा मोर्चा ने पेट्रोल-डीजल में वेट कम करने की मांग का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष लोकेश खण्डेलवाल ने बताया कि केंद्र सरकार के पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम कर दी है, लेकिन  राजस्थान में अभी तक पेट्रोल-डीजल में वैट दरों को कम नहीं किया गया है। इसके विरोध में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से राज्यभर में हल्ला बोल आंदोलन शुरू किया गया। गुरुवार को जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित एवं भाजयुमो कार्यक्रम संयोजक दीपेंद्रसिंह पीथापूरा, सहसंयोजक अनिल प्रजापत के नेतृत्व में जबरदस्त नारेबाजी की गई। 
जनता के हितों में कोई सरोकार नहीं
जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार को जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। राज्य में पेट्रोल डीजल पर वैट की दर देश में सर्वाधिक है। राजस्थान में महंगा ईधन होने से आमजन, व्यापारी एवं सभी वर्ग प्रभावित हो रहे हैं। कांग्रेस सरकार की नीतियों की निंदा करते हुए पुरोहित ने कहा कि पेट्रोल पर 36 एवं डीजल पर 26 प्रतिशत वेट प्रति लीटर और 3 साल में 4 बार वेट बढ़ाकर कोरोना महामारी में भी गहलोत ने राज्य की जनता के साथ वादाखिलाफी और अन्याय किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दवे ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के साथ आमजन को राहत दी है। पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश की सीमा से लगते हुए राज्य में ईंधन 15 से 22 रुपये सस्ता है। प्रदेश के सीमावर्ती लगभग 17 जिलों में करीब 1200 पेट्रोल पंप बंद होने के कगार पर है। जिला महामंत्री जयसिंह राव ने मुख्यमंत्री गहलोत को नकारा बताते हुए कहा कि पहले परीक्षा में तो अब परिणाम में गड़बड़ी, मंत्रीजी इस परीक्षा का नाम ही रीट भर्ती की जगह रिश्तेदार भर्ती ही कर दो। जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी ने कहा कि आपको वेट कम करने में शर्म क्यों आ रही है। भाजयुमो कार्यक्रम संयोजक दीपेंद्रसिंह ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलकर चेतावनी दी कि जल्द अगर वेट कम नहीं किया गया तो राज्य भर में प्रदर्शन किया जाएगा। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गणपतसिंह निंबोड़ा ने कहा कि भाजयुमो लगातार जनता की आवाज उठा रहा है और आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा। जिला उपाध्यक्ष दिलीपसिंह मांडानी, मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल, सुरेंद्रसिंह पिंडवाड़ा, पुनीत मेवाड़ा, गंगासिंह राठौड़, हिम्मत राजपुरोहित आदि ने भी संबोधित किया। संचालन सहसंयोजक अनिल प्रजापत ने किया। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारी लीलाराम प्रजापत, हेमलता पुरोहित,मगनलाल मीणा,श्रीमतीरेणु वर्मा,देवाराम प्रजापत, नैनसिंह राजपुरोहित, गणपतसिंह राठौड़, प्रवीण राठौड़, गोविंद माली, दीपेश अग्रवाल,राजा बंजारा, जितेंद्र गर्ग, गीता पुरोहित,अजय भट्ट,विक्रमसिंह इन्दा,ललित प्रजापत,श्रवण जपुरोहित, हिरेन्द्रपालसिंह रोड़ा, प्रवीण प्रजापत, रविंद्रसिंह, सुरजाराम चौधरी, हार्दिक देवासी, दिनेश प्रजापत, कपूराराम पटेल, कंचन कुमारी, सज्जन कुंवर, बाबूसिंह मकरोड़ा, वागेंद्र देवासी, मनीष प्रजापत, दिलीप माली, भीपेंद्र कुमार पटेल, अंकित जैन, रविंद्रसिंह, शक्तिसिंह, नारायणसिंह आबू पर्वत, हितेश पुरोहित, नयनसिंह पुरोहित, भंवरलाल माली, महेंद्र माली, दीपक देवासी समेत बड़ी तादाद में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

Must Read: सरकार एससी—एसटी और माइनॉरिटी विधायकों को बजट जारी करने में भी कर रही है भेदभाव:मीणा

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :